बिहार दिखाएगा देश को राह
बिहार दिखाएगा देश को राह
Share:

पटना : बिहार ही देश को राह दिखाएगा। कई बार बिहार ने ही देश को प्रकाश दिखाया है। वर्ष 1917 में बिहार से निकली चिंगारियों ने देश की स्वाधीनता की नींव रखी। यह बात महात्मा गांधी के पौत्र और पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी ने कही। दरअसल वे सोमवार को चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में राष्ट्रीय विमर्श में शामिल हुए थे और उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सही अर्थ में गांधीवादी वही है जो कि बिना नारा लगाए गांधी के बताए मार्ग पर चल रहा है।

जो भी स्वयं को गांधीवादी कहता है वह तो स्वयं को ही धोखा दे रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए चंपारण सत्याग्रह को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन के अत्याचार के विरूद्ध यह आंदोलन हुआ था मगर किसानों की परेशानियां तो आज भी कायम हैं। हालात ये हैं कि किसानों की जमीनों को उद्योगपति ले लेते हैं किसी भी सार्वजनिक कार्य के लिए किसान को जमीन देनी पड़ती है कई बार तो उस खेत में खड़ी फसल तक काट दी जाती है।

उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना को आधार कार्ड से जोड़ने को गलत बताया और कहा कि आधार कार्ड का आने वाले समय में गलत उपयोग न होने लगे। आधार ऐसा बन गया है जिसके बिना कुछ भी नहीं हो सकता है। हर कार्य के लिए आधार कार्ड का उपयोग अनिवार्य हो गया है।

लड़कियों को दिखाते थे वीडियो और फिर कराया जाता धंधा

मोदी के दौर में अटल के राष्ट्रधर्म को लगा झटका

लूटकांड के विरोध में 12 घंटे बंद र

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -