भारत में आए सुंदर पिचाई, रोचक अंदाज़ में दिए जवाब
भारत में आए सुंदर पिचाई, रोचक अंदाज़ में दिए जवाब
Share:

नई दिल्ली : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई फिलहाल भारत में आए हुए हैं। दरअसल पिचाई दो दिनों के भारत दौरे पर हैं। गूगल इंडिया के एक कार्यक्रम में उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणाऐं करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम काॅलेज आॅफ काॅमर्स में विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि गूगल बड़ी मजेदार जगह है। सुंदर ने कहा कि गूगल पहुंचने के बाद मुझे ऐसा लगा जैसे कोई बच्चा टाॅफी की दुकान पर पहुंचने के बाद महसूस करता है। जब भी मैं वहां जाता तो लोग अलग ही चीजों पर कार्य कर रहे होते थे। 

भारत को लेकर उन्होंने कहा कि यहाँ एक चाय की दुकान पर भी उद्यमी मिल जाता है। भारत में उद्यम की प्रवृत्ति पहले से ही नज़र आती है। गूगल में कार्य करने पर सबसे ज़्यादा ध्यान इसी बात पर है कि भविष्य के लिए क्या आविष्कार किया जा रहा है। गूगल महत्वकांक्षी कार्यों पर ही प्रयोग करता है। उन्होंने कहा कि जोखिम लेना अच्छा होता है। अवसर आते जाते रहते हैं।

इस दौरान गोविंदाचार्य ने सुंदर पिचाई से सवाल किए। उन्होंने कहा कि तकनीक की दुनिया में सभी चीजें तेजी से बदल रही हैं। 80 के दशक में कंप्युटर्स की शुरूआत हुई थी। फिर 10 वर्ष बाद इंटरनेट आया। 10 वर्ष बाद ही स्मार्टफोन बाजार में आया। आईआईटी खड़गपुर में इंटरनेट नहीं था।

उन्होंने कहा कि यह युवाओं का देश है। इन मसलों पर ट्रेंड्स की बात की जाए तो वे भारत पहुंचेंगे। खेलों को लेकर उन्होंने कहा कि वे साॅसर के प्रशंसक हैं। खेलों में वे साॅसर और क्रिकेट को लेते हैं। 1986 की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया-आॅस्ट्रेलिया मैच में वे स्टेडियम में ही थे यह मैच मैंने देखा था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -