बिग बॉस OTT फैंस के लिए खुशखबरी, 2 हफ्ते और एक्सटेंड होगा शो
बिग बॉस OTT फैंस के लिए खुशखबरी, 2 हफ्ते और एक्सटेंड होगा शो
Share:

यदि आप बिग बॉस OTT सीजन 2 के फैन बन गए हैं, तो ये खबर आपका दिन बना देगी। बिग बॉस फैनक्लब द खबरी का दावा है कि शो फिर से एक्सटेंड होने वाला है। 6 सप्ताहों का ये शो पहले भी एक्सटेंशन ले चुका है। द खबरी के ट्वीट के अनुसार, बिग बॉस OTT को 2 और सप्ताहों के लिए बढ़ाया जाएगा क्योंकि ये सीजन ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो रहा है।

शो के अच्छा परफॉर्म करने के कारण इसकी अच्छी कास्टिंग है। अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी एवं एल्विश यादव ने शो में हंगामा मचा रखा है। खबरें हैं शो की निरंतर बढ़ रही लोकप्रियता को देखते हुए निर्माताओं ने शो को फिर से एक्सटेंड करने का फैसला किया है। शो की क्रिएटिव टीम एल्विश-मनीषा एवं अभिषेक-मनीषा का ट्रैक बनने के प्रयास में है। एल्विश और अभिषेक दोनों के लिए मनीषा अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं।

इसलिए निर्माता चाहते हैं इस ट्विस्ट को अच्छे से भुनाना। खैर, अभी तक निर्माताओं की ओर से शो के एक्सटेंशन की बात को कंफर्म नहीं किया गया है। यदि शो एक्सटेंड होता है तो बिग बॉस प्रशंसकों को बड़ी ट्रीट मिलेगी। ये सीजन वाकई में दर्शकों को पसंद आ रहा है। बिग बॉस हाउस में यूट्यूबर्स ने धमाल मचा रखा है। गेम हर दिन रोमांचक होते जा रहा है, वही अभिषेक मल्हान के शो जीतने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

बिग बॉस में पूजा भट्ट कर रही हैं फोन का इस्तेमाल! इस वीडियो को देखकर लोग उठा रहे सवाल

टीवी के इस मशहूर एक्टर ने विदेश में रचाई गुपचुप शादी, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

फ्लाइट में हुए मिसबिहेव पर आई उर्फी जावेद की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -