अच्छी खबर! चुनाव से पहले सरकार ने उठाया बड़ा कदम, फिर कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
अच्छी खबर! चुनाव से पहले सरकार ने उठाया बड़ा कदम, फिर कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
Share:

नई दिल्ली: भारत में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के हाहाकार के बीच खुशखबरी आई है। ईंधन की कीमतों को नियत्रंण करने के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत 50 लाख बैरल कच्चा तेल रिलीज करने को राजी हो गया है। होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत सरकार का ये फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी 50 मिलियन कच्चा तेल रिलीज की घोषणा की। भारत का ये कदम अमेरिकी सरकार से प्रेरित माना जा रहा है। 

वही खाड़ी देशों की तरफ से कच्चे तेल की सीमित सप्लाई के मद्देनजर भारत सहित विश्व के कई देशों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में भारत ने पेट्रोल एवं डीजल पर वैट घटाकर ईंधन की कीमतों को कम किया। केवल केंद्र ही नहीं कई प्रदेश सरकारों ने भी वैट घटाए जिससे ईंधन की कीमतों में कमी आई। अभी कच्चे तेल की आपूर्ति कम होने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेलों की महंगाई देखी जा रही है। 

वही खाड़ी देशों से आग्रह करने के बाद भी तेल उत्पादक देश कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। इससे पुरे विश्व में तेलों की किल्लत उत्पन्न हुई है। इस कारण पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। मगर अब अमेरिकी सरकार ने 50 मिलियन बैरल तेल खोलने का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि अमेरिका के निर्णय के पश्चात् भारत भी 50 लाख बैरल कच्चा तेल रिलीज कर सकता है। ऐसा होने से देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में कमी आ जाएगी।

छत्तीसगढ़ में कम नहीं हो रहा कोरोना, एक बार फिर सामने ऐ इतने केस

गौतम गंभीर को जान से क्यों मारना चाहता है आतंकी संगठन ISIS कश्मीर ?

प्रियंका चोपड़ा का हैरतअंगेज खुलासा, पति निक से बोली- सॉरी बेबी मुझे ये बताना होगा...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -