फिल्मो में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता गोगा कपूर
फिल्मो में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता गोगा कपूर
Share:

हिंदी सिनेमा में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता गोगा कपूर की आज पुण्यतिथि है। गोगा का असली नाम रविंदर कपूर था।इसके अलावा  गोगा पाकिस्तान के रहने वाले थे। 15 दिसंबर 1940 को जन्में गोगा कपूर का लंबी बीमारी के बाद 3 मार्च 2011 को निधन हो गया था। इसके अलावा मौत के समय उनकी उम्र 70 साल थी। वहीं गोगा कपूर 80 और 90 के दशक में दर्जनों हिंदी फिल्म का हिस्सा रहे। इसके साथ ही रविंदर कपूर की पुण्यतिथि पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। अभिनेता गोगा कपूर ने 1971 में आई फिल्म ''जलवा'' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके साथ ही अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने बहुत से इंग्लिश प्ले किए। 

वहीं जिसके बाद थिएटर में उनकी महारत देखकर जल्द ही उन्हें इंडस्ट्री से बुलावा आ गया। उन्होंने लगभग 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ''कयामत से कयामत तक'' में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। इसके अलावा ''पत्थर के फूल'', ''कभी हां कभी ना'', ''मुकद्दर का सिकंदर'' जैसी फिल्मों की उनका रोल आज भी याद किया जाता है। इसके साथ ही फिल्म कभी हां कभी ना में उन्होंने डॉन का किरदार निभाया जो शाहरुख की कहानी सुनकर उनके लिए नकली मार्कशीट बनवा देता है। वहीं एंथोनी गोम्स नाम के गैंगस्टर का किरदार आज भी लोगों के बीच मशहूर है। मनमोहन देसाई की फिल्म तूफान में भी गोगा कपूर डाकू शैतान सिंह के किरदार में नजर आए। वहीं ये किरदार भी काफी भयानक था। लोग शैतान सिंह को देखकर डरने लगे थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार ही निभाया।

गोगा कपूर ने ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘सागर’, ‘अग्निपथ’, ‘मर्द’ जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही बीआर चोपड़ा की महाभारत तो आपको याद ही होगी। इसके पात्र भारत के हर घर का हिस्सा बन गए।वहीं  हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में दिखाई जाने वाली घटनाओं का जिक्र लोगों की चर्चा का विषय बनने लगा। इसी शो में गोगा कपूर ने अत्याचारी कंस का किरदार निभाया। इसके बाद तो शोहरत जैसे उनके कदम चूमने लगी। इसके साथ ही गोगा कपूर कंस बनकर इतने लोकप्रिय हुए कि लोग उन्हें असली का कंस मानने लगे। इसके साथ ही वो जहां भी जाते लोग उनसे सवाल पूछते आखिर उन्होंने अपनी बहन देवकी के साथ ऐसा अत्याचार क्यों किया? इस सीरियल ने उन्हें रातों-रात कंस के रूप में मशहूर कर दिया। फिलहाल इस किरदार की वजह से लोगों के दिल में उनके लिए नफरत भी बैठ गई।

वर्दी का दमदार अंदाज पर्दे पर रहा है हमेशा हिट

अबू-धाबी में 'बंटी और बबली' का शूटिंग शेड्यूल हुआ पूरा

कोरोना से डरीं दीपिका पादुकोण, नहीं बनेंगी पेरिस फैशन वीक का हिस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -