गोवा में दोहराया गया इतिहास, रातों-रात 'आधी' कांग्रेस साफ़ !
गोवा में दोहराया गया इतिहास, रातों-रात 'आधी' कांग्रेस साफ़ !
Share:

पणजी: गोवा में कांग्रेस के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। विधानसभा चुनाव के 5 माह के भीतर ही कांग्रेस के 11 में से 5 विधायकों के पाला बदलने की चर्चा चलने लगी है। कांग्रेस ने बताया है कि पार्टी के 5 विधायकों से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने अपने दो विधायकों- माइकल लोबो और पूर्व सीएम दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ 'साजिश' रचने का इल्जाम लगाया है। कांग्रेस ने माइकल लोबो को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के पद से भी हटा दिया है। पार्टी के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने इस संबंध में जानकारी दी है। 

बता दें कि गोवा में आज से तीन वर्ष पूर्व भी ऐसा ही हुआ था। तब कांग्रेस के 10 MLA एक साथ भाजपा में चले गए थे। 40 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 11 MLA हैं। इनमें से 5 विधायकों के भाजपा का हाथ थमने की चर्चा तेज है। दिनेश गुंडु राव ने जानकारी दी है कि माइकल लोबो, दिगंबर कामत, केदार नाईक, राजेश फलदेसाई और डेलियाला लोबो से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि एल्टन डी'कोस्टा, संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, कार्लोस अल्वारेस फरेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस पार्टी के साथ हैं। छठे MLA एलेक्सो सिकेरा पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं और कांग्रेस के साथ हैं।

फ़िलहाल, कांग्रेस के 5 विधायकों के पाला बदलने की चर्चाएं हल रहीं हैं। यदि ये पांच MLA पाला बदलकर भाजपा में जाते हैं, तो उन पर दल-बदल कानून लागू हो जाएगा। इसके तहत उनकी विधायकी पर संकट आ जाएगा। गोवा कांग्रेस प्रभारी राव ने बताया कि यदि 5 विधायक पाला बदलते हैं, तो उन्हें फिर चुनाव लड़ना होगा, क्योंकि उनके पास दो-तिहाई विधायकों का समर्थन नहीं है। इसलिए उन पर दल-बदल कानून लागू होगा। रिपोर्ट के अनुसार, 5 बागी विधायकों ने इस पूरे घटनाक्रम पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। हालांकि, भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि बागी विधायक उनके संपर्क में हैं।

श्रीलंका की भीड़ अगर 'शरणार्थी' बनकर भारत में घुस आई तो ..?

'जो हाल श्रीलंका में राष्ट्रपति का हुआ, वही मोदी का होगा..', जानिए किसका है ये विवादित बयान

शिवसेना ने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई पर केंद्र को साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -