चलती मेट्रो में युवती के साथ हुई छेड़छाड़, इमरजेंसी नंबर पर भी नहीं मिली कोई मदद
चलती मेट्रो में युवती के साथ हुई छेड़छाड़, इमरजेंसी नंबर पर भी नहीं मिली कोई मदद
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेट्रो में एक बार फिर लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि पीड़िता हजरतगंज से ड्यूटी समाप्त कर मेट्रो से कृष्णा नगर जा रही थी। तभी नशे में धुत लड़के ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और अपशब्द भी कहे। लड़की ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। 

पीड़िता का आरोप है कि नशे में धुत होकर मेट्रो में यात्रा करना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मुद्दा है। साथ-साथ उसने कहा कि मेट्रो प्रबंधन की तरफ से जारी किए गए आपातकालीन नंबर पर किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी। पीड़िता ने मेट्रो के सफर के चलते महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 

वहीं इस मामले पर कृष्णा नगर SHO आलोक कुमार राय ने कहा कि लड़की की ओर से दी गई शिकायत पर आईपीसी की धारा 294 और 354 के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई। साथ ही 24 घंटे के भीतर छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना ने मेट्रो में सफर कर रही लड़कियों की सुरक्षा पर कई प्रश्न खड़े कर दिए है। बता दें, इससे पहले भी मेट्रो की लिफ्ट में एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

'पत्नी ने आत्महत्या कर ली है' फ़ोन करके बोला पति, घर पहुंची पुलिस तो हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

पानी मांगा तो पिलाया पेशाब! दलित युवक के साथ लोगों ने की क्रूरता

हैरतंअगेज! पति को काटकर पत्नी ने बनाई बिरयानी, फिर जो किया वो कर देगा हैरान 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -