नशेड़ी दुल्हे को नकार, दुल्हन ने लौटाई बारात
नशेड़ी दुल्हे को नकार, दुल्हन ने लौटाई बारात
Share:

अमेठी : देशभर में अक्सर दहेजलोभियों द्वारा ऐन फेरे के दिन शादियां तोड़े जाने की बातें सामने आती रही हैं। यही नहीं दहेजलोभियों को अब वधूओं द्वारा बाय-बाय कहने के  वाकये भी सामने आ चुके हैं लेकिन हाल ही में एक दुल्हन ने एक ऐसे वर को शादी के लिए इंकार कर दिया जो फेरों के समय ही नशे में धुत्त था। लड़की को जब उसकी असलियत पता चली तो उसने विवाह करने से ही इंकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सांसद राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी में रूपा नाक की एक लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। दरअसल लड़की को ब्याहने पहुंचा अनिल यादव नशे की  हालत में था जिसके बाद युवती ने शादी से ही इंकार कर दिया।

उसके शादी से इंकार करने पर उसके परिजन द्वारा उसे बहुत समझाया बुझाया गया लेकिन वह टस से मस नहीं  हुई और उसने प्रण लिया कि वह अपने जीवन को नर्क नहीं बनने देगी। इस दौरान कहा गया कि उक्त युवती ने अपनी शादी बीच में ही रोक दी। रूपा की इस पहल पर पहले  तो परिजन ने कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में उसकी हौंसला अफजाई की।

उल्लेखनीय है कि बीते समय ऐन मंडप में नशा करके बैठने, या अन्य किसी कारण से विवाह टूटने के  मामले बढ़े हैं, हालांकि सामाजिक कुरीतियों को नकारने वाली लड़कियों की हिम्मत की दाद दी जा रही है वहीं कुछ युवतियां ऐसी भी हैं जो अकारण ही रिश्तों से मुंह मोड़ लेती  हैं। मगर इस मामले में नशेड़ी दुल्हे को नकारने वाली युवती रूपा की सराहना की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -