तिहाड़ जेल में रोज़ रात को आता है एक महिला का साया, साथ ही आती हैं रोने की आवाज़ें....
तिहाड़ जेल में रोज़ रात को आता है एक महिला का साया, साथ ही आती हैं रोने की आवाज़ें....
Share:

नई दिल्ली: जेल अपने आप में एक खौफ वाली जगह है, किन्तु तिहाड़ जेल में आजकल एक अफवाह तेजी से फैल रही है, जिसने महिला कैदियों में और दहशत पैदा कर दी है। कुछ महिला कैदियों का दावा है कि उन्हें रात में एक महिला का साया नज़र आता है। जोर जोर से रोने की आवाज सुनाई देती है, जो उन्हें सोने नहीं देती। कुछ महिला कैदियों के मन में भय बैठ गया है। रात के दो बजते ही महिला कैदी डरने लगती हैं और जोर जोर से चीखने लगती हैं। 

सूत्रों के अनुसार, दहशत का यह आलम इन दिनों तिहाड़ की महिला जेल नंबर-6 का है। रात में चीखने वाली इन महिला कैदियों का कहना है कि अधिकतर समय तो किसी महिला कैदी के रोने की यह आवाज रात के 2 बजे के लगभग ही सुनने को मिलती है, किन्तु कई दफा कुछ महिला कैदियों ने इस तरह की आवाजें सुनने की शिकायत दिन के समय में भी की है। 

महिला कैदियों के दावों और रहस्यमय आवाजों की सच्चाई क्या है, इस सम्बन्ध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जेल में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं। कोई कह रहा कि किसी महिला महिला ने यहां ख़ुदकुशी की होगी, जिसका साया भटक रहा है तो कोई इसी में और बातें जोड़ दे रहा है कि ख़ुदकुशी करने वाली महिला कैदी बेकसूर रही होगी, इसलिए ही यहां उसके रोने की आवाजें सुनाई देती हैं, किन्तु विज्ञान के दौर में ये सब बातें बेमानी हैं।

राजकोषीय घाटा पहुंचा 4.3 लाख करोड़ तक

आज फिर आयी पेट्रोल के दामों में गिरावट, जाने नई कीमत

बीयर की चुस्की के साथ करो ये ख़ास योगा, आपका दिमाग रिफ्रेश होगा 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -