'राष्ट्रवाद' के धुर विरोधी जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप, स्मृति ईरानी ने किया पलटवार
'राष्ट्रवाद' के धुर विरोधी जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप, स्मृति ईरानी ने किया पलटवार
Share:

नई दिल्ली: अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर घोर पूंजीवाद (crony capitalism) को बढ़ावा देने का इल्जाम लगाया है। सोरोस ने दावा करते हुए कहा है कि, उनके भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के साथ मधुर संबंध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, 'मोदी और अडानी करीबी सहयोगी हैं और उनका भाग्य भी आपस में जुड़ा हुआ है।' अमेरिकी अरबपति ने गुरुवार (16 फरवरी) को जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से पहले टेक्निकल यूनिवर्सिटी आफ म्यूनिख (TUM) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं हैं।  

उन्होंने आगे कहा कि, 'अडानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार में धन जुटाने का प्रयास किया, मगर वह नाकाम रहा। अडानी पर स्टॉक हेरफेर का इल्जाम है। उनका स्टॉक रेत की महल की तरह ढह गया है।' इसके साथ ही सोरोस ने पीएम मोदी पर अडानी समूह के कथित हेरफेर में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, 'मोदी इस मामले पर चुप हैं। मगर, उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों का जवाब देना होगा।' अमेरिकी अरबपति का यह बयान हिंडनबर्ग रिसर्च की 3200 पन्नों की उस रिपोर्ट के लगभग 3 सप्ताह बाद आया है, जिसमें अडानी समूह पर स्टॉक मैनुपुलेशन जैसे इल्जाम लगाए गए थे। अडानी समूह ने 413 पन्नों के जवाब में हिंडनबर्ग के आरोपों को झूठा और निराधार बताया था। इस रिपोर्ट को भारत, यहाँ की कंपनियों और देश के विकास पर सुनियोजित हमला करार दिया था।

स्मृति ईरानी ने जॉर्ज सोरोस पर किया पलटवार:- 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोरोस द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर करारा पलटवार किया है। ईरानी ने कहा है कि विदेशी धरती से भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे को हिलाने की कोशिशें की जा रहीं है। जॉर्ज सोरोस ने भारत के लोकतंत्र में दखल देने का प्रयास है और पीएम मोदी उनके निशाने पर हैं। आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते अपील करना चाहिए और इस विदेशी ताकत को जवाब देना चाहिए। स्मृति ईरानी ने जॉर्ज सोरोस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने इंग्लैंड के बैंक को तोड़ दिया, एक व्यक्ति जिसे आर्थिक युद्ध अपराधी के तौर पर नामित किया गया है, उसने अब भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने की घोषणा की है। 

ईरानी ने कहा कि, सोरोस ने ऐलान किया है कि वो पीएम मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी शक्ति के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जो भारत नहीं, बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह अपील करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस। उन्होंने घोषणा की है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे। ईरानी ने कहा है कि, आज जॉर्ज सोरोस को हम एक स्वर में यह जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार और हमारे पीएम ऐसे गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है और आगे भी हराएंगे। 

राष्ट्रवाद के धुर विरोधी रहे हैं जॉर्ज सोरोस:-

बता दें कि, हंगरी मूल के अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने 2020 में वैश्विक विश्वविद्यालय की शुरूआत करने के लिए 100 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की थी। सोरोस ने कहा था कि इस यूनिवर्सिटी की स्थापना “राष्ट्रवादियों से लड़ने” के लिए की जाएगी। सोरोस ने “अधिनायकवादी सरकारों” और जलवायु परिवर्तन को अस्तित्व के लिए खतरा करार दिया था। अंतर्राष्ट्रीय नेताओं पर निशाना साधते हुए, सोरोस ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अधीन विश्व की सबसे मजबूत शक्तियाँ- अमेरिका, चीन और रूस तानाशाहों के हाथों में हैं और सत्ता पर पकड़ रखने वाले शासकों में वृद्धि हो रही है। साथ ही, सोरोस ने यह भी दावा किया था कि “सबसे बड़ा और सबसे भयावह झटका” भारत में था। सोरोस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भारत को “एक हिन्दू राष्ट्र बनाने” का इल्जाम लगाया था।

अमेरिकी अरबपति ने कहा था कि, 'राष्ट्रवाद, जो अब काफी आगे निकल गया है। सबसे बड़ा और सबसे भयावह झटका भारत को लगा है, क्योंकि वहाँ लोकतांत्रिक रूप से छुए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को एक हिन्दू राष्ट्रवादी देश बना रहे हैं।' सोरोस ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया था कि वो कश्मीर में सख्ती बरत रहे हैं, जो कि एक अर्ध-स्वायत्त मुस्लिम क्षेत्र है और वो लाखों नागरिकों को उनकी नागरिकता छीनने की धमकी दे रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले खोजी पत्रकार विजय पटेल यह दावा कर चुके हैं कि, भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस के तार सोनिया गांधी द्वारा बनाए गए राजीव गांधी फाउंडेशन से भी जुड़े हुए हैं और सोरोस ने इसके लिए फंड भी किया है

कर्ज में दबा पंजाब ! अर्थशास्त्रियों ने कहा - जनता से चंदा लो, दूसरे सियासी दलों से मदद मांगो

'रामचरितमानस' जलाने का विरोध करने की सजा ! 2 महिला नेताओं को अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला

पीएम मोदी की नीतियों का मुरीद हुआ ब्रिटिश सांसद, कहा- आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था...

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -