गया रोडरेज मामले में आज सुनाई जाएगी दोषियों को सजा
गया रोडरेज मामले में आज सुनाई जाएगी दोषियों को सजा
Share:

पटना। बिहार के गया में उद्योगपति आदित्य सचदेवा की हत्या  को लेकर सजा की घोषणा आज की जाएगी। हत्याकांड में एमएलसी नेता मनोरमा देवी के पुत्र राॅकी यादव सहित करीब 4 लोग दोषी हैं। मिली जानकारी के अनुसार गया के लोकप्रिय आदित्य सचदेवा हत्याकांड में 4 दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को न्यायालय ने एमएलसी मनोरमा देवी के पुत्र राॅकी यादव, उसके चचेरे भाई टेनी यादव, बाॅडीगार्ड राजेश कुमार व पिता बिंदी यादव को दोषी बताया था।

न्यायालय के निर्णय के बाद आदित्य सचदेवा की माता चंदा सचदेवा ने कहा कि वे न्यायालय के निर्णय से संतुष्ट हैं। गौरतलब है कि 7 मई 2016 को आदित्य सचदेवा को गोली मार दी गई थी। दरअसल आदित्य का विवाद राॅकी यादव से हो गया था। राॅकी यादव अपने दोस्तों के साथ वाहन में सवार होकर बोधगया से लौट रहे थे।

ऐसे में लैंड रोवर वाहन आदित्य सचदेवा के वाहन से टकरा गया। राॅकी यादव के वाहन से टक्कर हो जाने के बाद राॅकी यादव ने आदित्य सचदेवा से आपत्ती ली। जिसके बाद दोनों में कहा सुनी हुई और फिर राॅकी यादव ने आदित्य सचदेवा को गोली मार दी। जिसके बाद राॅकी फरार हो गया था। कुछ समय बाद उसे पकड़ा गया।

अब दोषियों को सजा सुनाई जाना है। इस मामले में प्रारंभिक तौर पर एमएलसी नेता मनोरमा देवी से भी पूछताछ की गई थी। आदित्य सचदेवा का इस हत्याकांड के बाद परीक्षा परिणाम आया था। उसने कक्षा 12 वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें वह उत्तीर्ण हो गया था। हत्याकांड के मामले में राॅकी यादव, राजेश कुमार व टोनी यादव को धारा 302 के अंतर्गत दोषी करार दिया गया। दूसरी ओर बिंदी यादव को एक अन्य धारा के तहत दोषी ठहराया गया।

CM नीतीश कुमार ने कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भागीदारी पर नहीं हुई कोई बात

KBC में बिहार की गृहणी का चला जादू, जीते 25 लाख

गाजे बाजे के साथ किया बाप्पा का विसर्जन

बिहार पुलिस का एक और अमानवीय कृत्य, सिपाही सस्पेंड

SFL निदेशक श्याम बिहारी पर था संदेह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -