गौतस्करी मामला: TMC नेता अनुब्रत मंडल को बेल या जेल ? आज CBI कोर्ट में होगी सुनवाई
गौतस्करी मामला: TMC नेता अनुब्रत मंडल को बेल या जेल ? आज CBI कोर्ट में होगी सुनवाई
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को आज शनिवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। शनिवार को CBI के निजाम पैलेस मुख्यालय से अनुब्रत मंडल को पहले कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां स्वास्थ्य जांच के आद आसनसोल में CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि, मंडल की 10 दिन की CBI हिरासत शनिवार को ख़त्म हो रही है।  

बता दें कि, ममता बनर्जी के करीबी नेता मंडल को गौ तस्करी के एक मामले में अरेस्ट किया गया था। निजाम पैलेस से कमांड हॉस्पिटल ले जाए जाने के दौरान मंडल ने कहा कि, 'मैं जांच में सहयोग कर रहा हूं। मेरे पास कोई बेनामी संपत्ति नहीं है।' शनिवार सुबह को बीरभूम जिला के TMC अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को निजाम पैलेस (कोलकाता में CBI कार्यालय, जहां अनुब्रत की गिरफ्तारी के बाद से रखा गया है) से एस्कॉर्ट करते हुए ले जाया गया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'मेरे पास कोई बेनामी संपत्ति नहीं है।'

दरअसल, CBI टीम ने दावा किया था कि गाय तस्करी मामले में अनुब्रत और उनके रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट में 16।97 करोड़ रुपये मिले हैं। CBI के सूत्रों के अनुसार, मिली बड़ी रकम मुख्य रूप से विभिन्न जिलों के कई बैंकों में सावधि जमा के रूप में है। इसके साथ ही, CBI ने अनुब्रत मंड़ल की राइस मिलों पर भी रेड मारी थी। बोलपुर में भोले ब्योम राइस मिल में आकर्षक महंगी कारें भी बरामद हुईं हैं। सूत्रों के अनुसार, यह चावल की मिल अनुब्रत की पत्नी और बेटी के नाम पर दर्ज है।

'अगर पार्टी कहेगी तो...', चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने तोड़ी चुप्पी

'मनीष सिसोदिया इस्तीफा दो..', CBI की रेड के बीच दिल्ली कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

दिग्विजय सिंह सहित 5 के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है मामला?

  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -