'अगर पार्टी कहेगी तो...', चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने तोड़ी चुप्पी
'अगर पार्टी कहेगी तो...', चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने तोड़ी चुप्पी
Share:

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में राज्य में लगातार सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चर्चा है कि राज्य में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच शनिवार को गुजरात के अंबाजी में पहुंचे पूर्व सीएम विजय रुपाणी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जिसमें पूर्व सीएम रुपाणी का कहना है कि यदि पार्टी टिकट देगी तो वो अवश्य चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि, विजय रुपाणी अपने पूरे परिवार के साथ शक्तिपीठ अंबाजी में दर्शन करने पहुंचे थे। यहां पर दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए जब पूर्व सीएम से चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यदि पार्टी टिकट देगी तो वो अवश्य चुनाव लड़ेंगे। यदि नहीं देगी तो बतौर कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी को जिताने के लिए काम करेंगे। 

बता दें कि भाजपा ने पूर्व सीएम विजय रुपाणी और उनकी कैबिनेट को सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही बदलने का फैसला लिया गया था। जब विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया था, तो चर्चा थी कि उन्हें जल्द ही सगंठन में बड़ा स्थान दिया जाएगा। मगर, लगभग एक साल होने के बाद भी उन्हें संगठन में कोई बड़ा पद नहीं दिया गया है। 

दिग्विजय सिंह सहित 5 के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है मामला?

'AAP की रेवड़ी और बेवड़ी सरकार..', अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर दागे कई सवाल

केरल की विश्वविद्यालयों में भी नेताओं के रिश्तेदारों में बंट गई नौकरियां ! गवर्नर खान कराएंगे जांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -