बीजेपी ने जीता बेंगलुरु मेयर पद का चुनाव, कांग्रेस को दी पटखनी
बीजेपी ने जीता बेंगलुरु मेयर पद का चुनाव, कांग्रेस को दी पटखनी
Share:

बेंगलुरुः बीजेपी ने कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के बाद बेंगलुरु नगर निगम में भी अपनी सत्ता स्थापित कर ली है। बीजेपी के एम. गौतम कुमार ने बेंगलुरु मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और दत्तात्रेय मंदिर वार्ड सदस्य आरएस सत्यनारायण को हराया। जोगपाल्या वार्ड के सदस्य एम. गौतम कुमार को कुल 249 में से 129 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 112 वोट मिले। एम. गौतम कुमार मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और जैन समाज से आते हैं।

भाजपा के ही बोम्मनहल्ली के सभासद सीआर राम मोहन राजू डिप्टी मेयर चुने गए हैं। उन्हें जदएस के गंगम्मा राजन्ना के 108 मतों के मुकाबले 129 वोट मिले। इससे पहले साल 2015 में वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की 198 में से 101 सीटें जीतने के बावजूद भाजपा को मेयर व डिप्टी मेयर पद से दूर रहना पड़ा था। भाजपा के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और जदएस का बीबीएमपी में गठबंधन था।

इस साल गठबंधन को तगड़ा झटका तब लगा जब दोनों दलों के कई विधायक बागी हो गए और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। इस चुनाव में बेंगलुरु शहर के अयोग्य घोषित किए गए पांच विधायक मतदान नहीं कर पाए। कांग्रेस सांसद डीके सुरेश और जयराम रमेश भी मतदान नहीं कर पाए। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि चार वर्षों बाद भाजपा आखिरकार मेयर व डिप्टी मेयर की कुर्सी पाने में सफल रही। अब विकास के काम में गति आएगी। हालांकि उनके मेयर पद पर चुनाव को लेकर विवाद भी है।

चीनी राष्ट्रपति अगले हफ्ते आएंगे भारत दौरे पर, पीएम मोदी से यहां होगी मुलाकात

हरियाणा चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में घमासान, बड़े नेता अड़े

हनी ट्रैप मामलाः आरोपी महिला ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप, काटी कलाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -