गौहर खान नहीं हटा पा रही है सगाई की अंगूठी से अपनी नजरें, शेयर की ये फोटो
गौहर खान नहीं हटा पा रही है सगाई की अंगूठी से अपनी नजरें, शेयर की ये फोटो
Share:

अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेम जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। गौहर खान ने बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग सगाई की। अब अभिनेत्री ने इंस्टा पर अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट की है। अभिनेत्री की एंगेजमेंट रिंग वाकई बहुत सुन्दर है। वही इस फोटो में गौहर खान के हाथ में उनकी सगाई की अंगूठी स्पष्ट नजर आती है। इसे फ्लॉन्ट करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा- बहुत परफेक्ट। कुछ नहीं कर सकती बस पूरा दिन इसे देख सकती हूं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

हालांकि गौहर ने रिंग दिखाने के साथ-साथ पोस्ट में ब्रैंड प्रमोशन भी किया है। गौहर की तस्वीर पर प्रशंसक तथा टेलीविज़न स्टार की प्रतिक्रिया आ रही हैं। करणवीर बोहरा ने गौहर को शुभकामनाएं दी है। अनीता हसनंदानी, सुगंधा मिश्रा, निशा राव सहित कई स्टार्स ने गौहर को बधाई दी हैं। गौहर की तस्वीर पर प्रशंसक तथा टेलीविज़न स्टार की प्रतिक्रिया आ रही हैं। 

गौहर खान तथा जैद दरबार का निकाह तय हो गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार, गौहर और जैद का निकाह 24 दिसंबर को होगा। हालांकि निकाह को लेकर अभी कपल की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। दोनों का निकाह मुंबई में होने की चर्चा है। गौहर खान की शादी में दो दिनों का सेलिब्रेशन होगा। जैद के पिता इस्माइल दरबार गौहर खान को अपने घर की बहू बनाने को लेकर बहुत प्रसन्न हैं। उन्हें जैद के लिए गौहर का रिश्ता मंजूर है।

BJP शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है: राहुल गाँधी

एकता कपूर ने की दिवाली पार्टी, शामिल हुए टीवी इंडस्ट्री के यह सितारे

BB14 में टूट जाएगी इन दो दोस्तों की दोस्ती, सामने आया नया प्रोमो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -