14 साल पहले इस मशहूर डायरेक्टर संग गौहर खान ने की थी सगाई, जानिए पूरा किस्सा
14 साल पहले इस मशहूर डायरेक्टर संग गौहर खान ने की थी सगाई, जानिए पूरा किस्सा
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 में पुणे में हुआ था। उनकी बहन निगार खान भी टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हालांकि निगार खान ने शादी के बाद पूरी तरह से टीवी से दूरी बना ली। गौहर खान ने पिछले वर्ष ही स्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी रचाई। 

जैद अपने भाई आवेज दरबार की भांति ही सोशल मीडिया स्टार हैं। गौहर खान भी शादी के बाद सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव दिखाई देती हैं। गौहर ने साल 2002 में बतौर मॉडल अपना आरम्भ किया था। तत्पश्चात, उन्होंने फिल्मों से लेकर टेलीविजन और म्यूजिक वीडियो तक में काम किया। आज आपको गौहर खान के जन्मदिन के अवसर पर बताते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते...

रिपोर्ट्स के अनुसार, गौहर खान का रिश्ता डायरेक्टर तथा कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान के साथ रहा है। खबरों के अनुसार, इन दोनों ने वर्ष 2003 में सगाई भी की थी, किन्तु निजी कारणों के चलते ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। बता दें कि गौहर खान साजिद खान से उम्र में 12 वर्ष छोटी हैं। कहा जाता है दोनों ने गुपचुप प्रकार से सगाई की थी, लेकिन बाद में ये खबर पूरी मीडिया में फैल गई थी। गौहर खान एवं उनकी बहन निगार खान ने एक समय पर इंडस्ट्री में जमकर नाम बनाया। गौहर खान और उनकी बड़ी बहन दोनों ने ही बतौर मॉडल अपना करियर आरम्भ किया था। इन दोनों पर एक शो भी बन चुका है जिसका नाम ‘खान्स सिस्टर्स’ था। इस शो में दोनों बहने दिखाई दी थी। दोनों का इस शो में काफी झगड़ा भी देखने को मिला।

और कितने दिन जिंदगी की जंग लड़ेंगे राजू...पूरा देश कर रहा सलामती की दुआ

नाजुक हालत के बीच राजू श्रीवास्तव को मिली धमकी, जानिए किसने क्या कहा?

उर्फी को मिली जान से मारने की धमकी....ये शख्स कर रहा गंदी डिमांड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -