और कितने दिन जिंदगी की जंग लड़ेंगे राजू...पूरा देश कर रहा सलामती की दुआ
और कितने दिन जिंदगी की जंग लड़ेंगे राजू...पूरा देश कर रहा सलामती की दुआ
Share:

कॉमेडी की कला के लिए मशहूर राजू श्रीवास्तव इस समय  हॉस्पिटल अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ते हुए दिखाई दे रहे है। उनकी हेल्थ से जुड़ी ताजा अपडेट्स पर हर कोई निगाह टिकाए हुए बैठा हुआ है। जहां पूरा देश कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव की सलामती की दुआएं कर रहा है। वहीं, उनकी सेहत के लिए चिंता में डूबे परिवारवालों ने उनके लिए एक विशेष पूजा का भी आयोजन किया है। खबर है कि ये पूजा राजू के बड़े भाई के घर पर ही रखी गई है, जो दिल्ली में ही रह रहे थे।

मिली जानकारी की माने तो, राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ी तमाम तरह की खबरों के उपरांतअब उनके परिवारवालों ने भगवान की शरण भी ली थी। पूजा पाठ में भरोसा रखने वाला राजू का परिवार 2 दिनों से उनकी हालत सुधरने का श्रेय भगवान को ही दे रहा है। यही कारण है कि वो कॉमेडियन की सलामती के लिए एक विशेष पूजा करवा भी करवा रहे है। उनका कहना है कि राजू पर इ वक्त भगवान की कृपा है। ये पूजा उनकी पत्नी और परिवार वाले उनके बड़े भाई CP श्रीवास्तव के घर पर कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव के लिए रखी गई ये विशेष पूजा पिछले 2 दिनों से चल रही है। जिसके साथ साथ अभी ये पूजा आने वाले 5 दिनों तक और चलने वाली। इस पूजा में कई ब्राह्मणों का योगदान है। जिनके द्वारा सारे विधि विधान से पूरी श्रद्धा के साथ पूजा कराई जा रही है। खबरों का कहना है कि राजू के सभी भाई, उनकी पत्नी शिखा और उनके बच्चे भी इस पूजा में शामिल हो रहे हैं और उनकी बेहतरी के लिए दुआएं भी मांगने लगे है।

'राजपूत नहीं होते तो कट जाते', मनीष सिसोदिया के बयान पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

OMG! रिलीज से पहले ही लीक हो गई ब्रह्मास्त्र की कहानी

पति संग कोजी टाइम बिता रही नताशा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -