'गुप्तांग में डाला गैस लाइटर, खतरे में पड़ीं शख्स की जान', नशामुक्ति केंद्र में पार हुई दरिंदगी की सारी हदें
'गुप्तांग में डाला गैस लाइटर, खतरे में पड़ीं शख्स की जान', नशामुक्ति केंद्र में पार हुई दरिंदगी की सारी हदें
Share:

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। प्राइवेट पार्ट में लाइटर डालने से आंत फट गई। अमानवीय कृत्य के साथ मारपीट तथा पैरों में एसिड डाल कर जलाया गया। इतना ही नहीं, इस शख्स के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जाता और प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली जाती थी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने 5 अपराधियों पर गंभीर धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है। 

मामला रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र मे संचालित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ा है। जहां शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आई है। नशे के आदी एक शख्स को संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती किया गया था। जिससे नशे की लत से निजात प्राप्त हो सके। मगर नशा मुक्ति केंद्र में मानवता की सारी हदें पार कर डालीं। केंद्र के संचालक एवं कर्मचारियों ने युवक को जमकर प्रताड़ित किया। गुप्तांग में गैस चूल्हे का लाइटर डालकर दिया जिससे पीड़ित की आंत तक फट गई। शरीर से काफी मात्रा में खून निकला तो नशा मुक्त केंद्र के संचालक ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। सर्जरी डिपार्टमेंट में डॉक्टरों ने आंत का ऑपरेशन किया है। 

मीडिया से चर्चा करते हुए पीड़ित ने कई खुलासे किए। गढ़वा निवासी पीड़ित ने बताया कि वह नशे का आदी था। उसकी लत छुड़वाने के लिए परीजनों ने उसे संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में 25 जुलाई 2021 को भर्ती कराया था। जिसको लेकर संचालक परिजनों से प्रतिमाह 15 से 18 हजार रुपए वसूलते थे। किन्तु परिजनों को मिलने नहीं दिया जाता था। पीड़ित के साथ प्रतिदिन अमानवीय व्यवहार किया जाता था। पैरों में एसिड डाल कर सुई चुभाई जाती थी। मारपीट कर यातनाएं दी जाती थीं। इतना ही नहीं, कर्मचारी आए दिन अप्राकृतिक कृत्य करते थे तथा प्राइवेट पार्ट्स में मिर्ची डालते थे। 28 अक्टूबर को प्राइवेट पार्ट्स में लाइटर डाल दिया गया जिससे आंत फट गई तथा तब आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करा कर संचालक फरार हो गए। ऑपरेशन के पश्चात् अब पीड़ित की हालत स्थिर है। 

4 राज्यों से मिलकर बना था 'मध्य प्रदेश', जानिए किसने रखा था नाम?

मोबाइल रिचार्ज कराने गई नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर छत पर ले गया पड़ोसी और फिर...

'जीवनसाथी द्वारा संबंध बनाने से इनकार करना मानसिक क्रूरता', इस मामले पर दिल्ली HC ने की टिप्पणी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -