'हिन्दू लड़की से संबंध बनाने से हमें जन्नत मिलती है ..', गर्भवती दलित युवती का गैंगरेप कर बोले दरिंदे
'हिन्दू लड़की से संबंध बनाने से हमें जन्नत मिलती है ..', गर्भवती दलित युवती का गैंगरेप कर बोले दरिंदे
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक गर्भवती हिंदू महिला से चार मुस्लिमों द्वारा मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जब महिला गर्भवती होने का बात कह छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाने लगी, तो आरोपितों ने कहा कि इस्लाम में सब जायज है और हिंदू महिला से संबंध बनाने पर उन्हें जन्नत मिलती है।

दरअसल, इस साल मई में 19 वर्षीय एक विवाहित हिंदू दलित युवती का इंस्टाग्राम पर अरबाज नाम के एक मुस्लिम युवक के संपर्क में आई  थी। महिला नौकरी की तलाश में थी। यह बात जब अरबाज को पता चली तो उसने कहा कि उसके दोस्त प्रिंस सैयद और अफजल, शेयर मार्किट ट्रेडिंग का काम करते हैं। वह उनसे मिलवा देगा और वे उसकी नौकरी लगवा देंगे। इंदौर के गणेश नगर की निवासी युवती को अरबाज ने मिलने के लिए भँवरकुंआ चौराहे पर बुलाया। वहाँ अफजल भी मौजूद था। वहाँ अफजल ने रिज्यूमे बनाने की बात कहते हुए पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया। जब महिला घर लौटी तो अफजल ने उसे मैसेज करते हुए कि वह उसे पसंद करता है। उसने महिला से कहा कि, आप मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ। आप मेरी जरूरतें पूरी करो और मैं आपकी जॉब लगवा दूँगा और ऊपर से आपको पैसे भी दूँगा।'

इसके बाद महिला ने आरोपियों की नियत भांपते हुए उनसे दुरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। एक महीना बाद यानी अगस्त 2022 में प्रिंस सैयद ने फिर से महिला को मैसेज किया कि उसके पास एक नौकरी है। यदि वह नौकरी करना चाहती है, तो आ जाए। सैलेरी भी अच्छी और अधिक काम भी नहीं है। 14 सितंबर 2022 को प्रिंस ने युवती को रीगल स्क्वॉयर आने के लिए कहा। नौकरी की तलाश में बेचारी पीड़िता वहां पहुँच गई, उसने देखा कि प्रिंस एक कार में बैठा था, जिसमें अरबाज, अफजल के साथ सैय्यद नाम का ड्राइवर भी था। जब वह कार में बैठी तो आरोपियों ने उसे समोसा और पानी दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने बताया है कि जब उसने समोसा खाकर पानी पिया, तो उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे विजयनगर के एक कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गए। इसके बाद प्रिंस और अफजल उसके रूम में आए और कहा कि उसकी जरूरत को पूरा करे। इसके बाद युवती उनके गिड़गिड़ाने लगी और कहा कि उसे छोड़ दे, क्योंकि वह गर्भवती है। युवती द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़िता के गिड़गिड़ाने पर अफजल ने कहा कि, 'हमारे समाज में सब चलता है। हम हिंदू लड़की से सेक्स करते हैं, तो हमें जन्नत मिलती है।' इसके बाद दोनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए चारों दरिंदों ने उसे रीगल चौराहे पर छोड़ दिया। डरी हुई महिला ने बहुत हिम्मत जुटाने के बाद अपने पति को सारी बात बताई और तुकोगंज थाने में केस दर्ज कराया। फ़िलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि, देशभर में जो लाखों हिन्दू लड़कियां 'लव जिहाद' का शिकार हो रहीं है, क्या उसके पीछे कारण यही है ? क्या केवल जन्नत पाने के लिए हिन्दू लड़कियों को इस तरह जाल में फंसाकर उनके साथ दरिंदगी की जाती है ?

बच्चा चोरी करने की फ़िराक में घूम रहे थे दो भगवाधारी, जब पकड़ाए तो निकले 'मुस्लिम'

घर से ग़ायब हुई 6 वर्षीय मासूम, खाली प्लाट में मिली और फिर...

पहले दिया शादी का झांसा फिर किया बलात्कार, और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -