अनोखे अंदाज में पकड़ाया गैंगरेप का आरोपी, जानिए पूरा मामला
अनोखे अंदाज में पकड़ाया गैंगरेप का आरोपी, जानिए पूरा मामला
Share:

वैशाली: बिहार के वैशाली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है यहाँ गांव में घूमते लड़के को गांववालों ने मुंह बांधकर बच्चा चोर समझ कर पकड़ा और खूब पीटा। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पता चला कि पकड़ा गया लड़का बच्चा चोर नहीं, बल्कि नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चला अपराधी है। जिसकी तलाश में पुलिस पिछले तीन दिन से खाक छान रही थी। सामूहिक दुष्कर्म का अपराधी यूं पकड़ा जाएंगे ऐसा तो पुलिस ने भी नहीं सोचा होगा।

दरअसल, बिहार के वैशाली जिले के एक गांव में पिछले 10 सितंबर को नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। घटना को अंजाम देने वाले 5 अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल किया था। तत्पश्चात, पांचों अपराधी गांव से फरार हो गए थे। इस मामले में नाबालिग की शिकायत पर अपराधियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया था तथा पुलिस इनकी खोज में जुटी हुई थी। 

वही गिरफ्तारी से बचने के लिए अपराधी आस-पास के गांवो में छुपते फिर रहे थे। बुधवार को एक अपराधी पास के ही गांव में अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर छिपा हुआ था। गांववालों ने उसे देखा तो लगा कि ये 'बच्चा चोर' है। तत्पश्चात, भीड़ ने उसे पकड़ा और खूब पीटा। तत्पश्चात, उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गांववालों को क्या पता था जिसे वो बच्चा चोर समझ रहे हैं, असल में वो सामूहिक दुष्कर्म का अपराधी है। पुलिस ने पकड़े गए लड़के की दी गई जानकारी के आधार पर दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अभी भी दो अपराधी फरार हैं जिनकी खोज में पुलिस जुटी हुई है। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के फरार अपराधी यूं पकड़े जाएंगे, ऐसा पुलिस ने कभी सोचा भी नहीं होगा। क्योंकि, घटना के पश्चात् से ही पुलिस इनकी तलाश में निरंतर दबिश दे रही थी। अपराधियों ने पुलिस के साथ चल रहे लुका छिपी के खेल में पुलिस की नाम में दम कर रखा था तथा तीन दिनों से पुलिस के हाथ खाली थे।

कंजर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, दो भागने में हुए कामयाब

भाभी के लिए बेटे ने कर डाली मां की हत्या, जानिए पूरा मामला

माफिया सुखराम कनेश की तीन मंजिला इमारत पर चला प्रशासन का बुलडोजर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -