जज से लेकर होस्ट तक... इस बार इंडियन आइडल 14 में हुए ये बड़े बदलाव

टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का नया सीजन 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इंडियन आइडल 14 पहले के बाकी सीजन से बहुत अलग होने वाला है। इंडियन आइडल 13 में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया तथा विशाल ददलानी बतौर जज दिखाई दिए थे। वहीं इस बार जज के तौर पर शो में नेहा तथा हिमेश रेशमिया की कमी खलने वाली है। नए सीजन में इनकी जगह जज की कुर्सी पर कुमार सानू और श्रेया घोषाल बैठे नजर आएँगे। उनके साथ विशाल ददलानी भी शो जज करते दिखाई देंगे। यानी सिंगिंग रियलिटी शो के नए जज विशाल ददलानी, कुमार सानू और श्रेया घोषाल हैं। 

वही इस बार केवल शो के जज ही नहीं बदले हैं, बल्कि होस्ट भी बदल गया है। बीते कई वर्षों से ये शो उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण होस्ट कर रहे थे। लेकिन इस सीजन उन्होंने भी शो को गुड बॉय कह दिया है। होस्ट के रूप में आदित्य की जगह टेलीविज़न अभिनेता हुसैन कुवाजेरवाला ने ले ली है। दिलचस्प बात ये है कि वर्षों पश्चात् हुसैन इंडियन आइडल के मंच पर लौट रहे हैं। वहीं 5 वर्ष पश्चात् टेलीविज़न पर उनकी वापसी हो रही है। 

इंडियन आइडल कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। हिमेश रेशमिया हो नेहा कक्कड़, जज के तौर पर दर्शकों को उनका बेशुमार प्यार मिला है। वहीं आदित्य नारायण भी अपनी होस्टिंग से लोगों को हंसाते आए हैं। नेहा, विशाल, हिमेश और आदित्य का मस्ती-मजाक दर्शकों को खूब पसंद भी आता था, जिससे शो को TRP भी मिलती थी। वहीं इंडियन आइडल 14 के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर ऑडिशन्स की चर्चा भी है। 

राखी सावंत ने उड़ाया इस्लाम का मजाक! जानिए क्या बोली सना खान?

इंटरनेट पर वायरल हुआ सुनील ग्रोवर का नया वीडियो, इस अवतार में आए नजर

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची तेजस्वी प्रकाश, देखकर लोगों ने ब्रेकअप को लेकर पूछ डाला ये सवाल

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -