इंटरनेट पर वायरल हुआ सुनील ग्रोवर का नया वीडियो, इस अवतार में आए नजर

जाने माने मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी जिंदगी का हर मोमेंट एंजॉय करते हैं। हाल ही में उन्होंने नया वीडियो साझा किया है। इसमें कॉमेडियन समंदर किनारे शांत माहौल में सुकून के पल गुजार रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ायल। वीडियो में सुनील समंदर किनारे घूम रहे हैं। वहां झूला झूल रहे हैं। चारों ओर कोई दिखाई नहीं दे रहा है।

स्वयं के साथ सुनील समय गुजरा रहे हैं। मी टाइम को एंजॉय करते सुनील का ये वीडियो प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। कभी सब्जी बेचते तो कभी बर्तन धोते दिखाई देने वाले सुनील अपने हर वीडियो से प्रशंसकों का मनोरंजन करते हैं। सुनील ग्रोवर के वीडियो पर प्रशंसकों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। लोगों ने उन्हें कपिल शर्मा शो में वापसी करने को कहा है।

वही इससे पहले सुनील ने बर्तन धोने वाला वीडियो साझा किया था। इसलिए एक शख्स ने लिखा- लगता है बर्तन धोने से छुट्टी मिल गई है। वही बात यदि सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की करें तो सुनील को फिल्म जवान में देखा गया था। शाहरुख की फिल्म ने 1000 करोड़ के पार कमाई कर ली है। सुनील ग्रोवर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने अनोखे वीडियो शेयर करते रहते है जिन्हे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची तेजस्वी प्रकाश, देखकर लोगों ने ब्रेकअप को लेकर पूछ डाला ये सवाल

सुम्बुल तौकीर खान का झलका दर्द, बोली- 'कई भद्दे कमेंट सुनने पड़े, जिसका मुझ पर मेंटली...'

जानिए क्यों पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बॉलीवुड स्टारडम को कहा 'ना'

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -