राखी सावंत ने उड़ाया इस्लाम का मजाक! जानिए क्या बोली सना खान?
राखी सावंत ने उड़ाया इस्लाम का मजाक! जानिए क्या बोली सना खान?
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस सना खान एक समय पर बॉलीवुड में अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों के होश उड़ाती दिखती थीं। लेकिन फिर 2020 में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड छोड़कर इस्लाम के मार्ग पर चलने का फैसला किया। मौलाना अनस सैयद से शादी के पश्चात् वो एक बेटे की मां भी बन चुकी हैं।  हाल ही में सना को उनके पति के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। पैपराजी ने उनसे बोला- सना आपने इंडस्ट्री छोड़कर जो स्वयं में परिवर्तन लाया है। वो काबिले-ए-तारीफ है।

लेकिन अभी जो राखी कर रही हैं उस पर लोगों का कहना है कि वो इस्लाम का मजाक उड़ा रही हैं। उनका फोटो वायरल हो रहा है जहां वो कुरान उठा रही हैं, जबकि उन्होंने इस्लाम कबुलू नहीं किया है। राखी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में सना ने कहा कि मुझे कंट्रोवर्सी में मत घसीटो मुझे कुछ नहीं पता। मैं ये सब देखती भी नहीं कि क्या हो रहा। मुझे कंट्रोवर्सी में मत घसीटो।

सना से सवाल किया गया था, जिस पर उनके पति ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हमें कुछ पता नहीं रहता है। हम अपनी दुनिया में है। यदि इनके (सना) के बारे में कुछ पूछना है, तो पूछ लीजिए। सना खान और उनके पति ने राखी के बारे में कुछ बोलना ठीक नहीं समझा तथा इतना कहकर बात खत्म कर दी। प्रशंसकों को कपल का ये रवैया बहुत पसंद आ रहा है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची तेजस्वी प्रकाश, देखकर लोगों ने ब्रेकअप को लेकर पूछ डाला ये सवाल

सुम्बुल तौकीर खान का झलका दर्द, बोली- 'कई भद्दे कमेंट सुनने पड़े, जिसका मुझ पर मेंटली...'

जानिए क्यों पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बॉलीवुड स्टारडम को कहा 'ना'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -