गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक कई राज्यों में भारी बारिश ने मचाया हाहाकार, खतरें में पड़ी लोगों की जान
गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक कई राज्यों में भारी बारिश ने मचाया हाहाकार, खतरें में पड़ी लोगों की जान
Share:

मुंबई: भारत में मॉनसून की एंट्री के बाद से ही कई प्रदेशों के लिए बारिश आफत लेकर आई है। महाराष्ट्र गुजरात सहित कई प्रदेश हैं, जहां पर भारी वर्षा ने तबाही मचा दी है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई हैं, जबकि पॉश क्षेत्रों में भी बारिश का पानी भर गया है। गुजरात में भारी वर्षा से मची तबाही के बीच अब तक 83 व्यक्तियों की जान चली गई है। 

वही उत्तराखंड के भी कई जिले भारी वर्षा की चपेट में हैं। मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बीते 24 घंटों में केदारनाथ, पिथौड़ागढ़, कीर्ति नगर आदि में भारी वर्षा हुई है। महाराष्ट्र के अधिकतर जिलों में तेज वर्षा हो रही है। वर्धा जिले में कच्चा वन बांध टूट गया, तत्पश्चात, 3 गांवों में पानी घुस गया है। पूरे प्रदेश के कई क्षेत्रों में वर्षा के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। 

उत्तराखंड के भी कई जिले इन दिनों वर्षा की चपेट में हैं। चमोली जिले में कई स्थानों पर हुई लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है। मुंबई के पास वसई में बुधवार प्रातः लैंडस्लाइड हो गई। वागरल पाड़ा क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते हुई लैंडस्लाइड में कई लोग दब भी गए। NDRF की टीम ने अब तक 2 व्यक्तियों को जिंदा निकाल लिया है, जबकि 3 व्यक्ति अब भी फंसे बताए जा रहे हैं। एक घर को नुकसान पहुंचा है। किसी के भी नुकसान होने की जानकारी नहीं है। 

Ind Vs Eng: रोहित का 'दर्दनाक' सिक्सर, स्टैंड्स में बैठी छोटी बच्ची को जा लगी गेंद, Video

फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, जरूर पढ़ ले वरना होगा भारी नुकसान

झारखंड में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से 4 लोगों की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -