खत्म हो गई फुकरा इंसान और एल्विश यादव की दोस्ती! अब यूट्यूबर ने खुद तोड़ी चुप्पी
खत्म हो गई फुकरा इंसान और एल्विश यादव की दोस्ती! अब यूट्यूबर ने खुद तोड़ी चुप्पी
Share:

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 का फिनाले समाप्त होने के बाद सबके जहन में सवाल था क्यों एल्विश दोस्त अभिषेक से मिलने हॉस्पिटल नहीं गए? जैसा कि सब जानते हैं अभिषेक को फिनाले से पहले डेंगू हुआ था। हॉस्पिटल से थोड़ा वक़्त निकालकर उन्होंने फिनाले अटेंड किया। फिर वापस भर्ती हो गए थे। हॉस्पिटल में अभिषेक से बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, आलिया सिद्दीकी, आशिका भाटिया, प्रिंस नरुला मिलने गए। मगर एल्विश यादव नहीं नजर आए। तभी से दोनों के भाईचारे पर सवाल उठने लगे। 

वही कईयों ने एल्विश-अभिषेक की दोस्ती टूटने तथा फेक दोस्ती होने का दावा किया। इन सभी अटकलों पर एल्विश ने विराम लगाया है। उन्होंने ट्रोल्स की बोलती बंद की। इंस्टा लाइव आकर एल्विश ने मामला साफ़ किया। उन्होंने कहा- सोशल मीडिया पर एक चीज बहुत फैल रही है। कहीं मेरी बुराई, कभी अभिषेक की बुराई कि भाईचारा खत्म है। ऐसा कुछ नहीं है। कई लोग प्वॉइंट आउट कर रहे हैं कि सब लोग अस्पताल में मिलने गए, मगर आप क्यों नहीं मिलने गए? भाई तुमने देखा होगा कि मैं इस चार दिवारी में बंद हूं। 

अपनी इच्छा से तो मैं बंद रहूंगा नहीं, क्योंकि जहां से मैं आया हूं, वहां से बंद और यहां भी बंद। सिक्योरिटी रीजन के कारण बिग बॉस वालों ने ही मुझे इधर रखा है तथा बोला है आप नहीं जा सकते। मैंने अभी फोन पर अभिषेक से बात भी की। मैं आज जाने वाला था, क्योंकि मेरी कई मीटिंग थी, सुरक्षा के साथ। बहुत सारी चीजें मुझे करनी थी। मगर उसने बोला मैं डिस्चार्ज हो गया हूं और दिल्ली जा रहा हूं। तो मैंने बोला- डायरेक्ट वहीं पर मिलूंगा आकर। क्योंकि यहां पर प्रोटोकॉल्स जो हैं, वो फॉलो करने पड़ते हैं। सारी चीजें मेरे हाथ में नहीं हैं। तो उस चीज को प्लीज नेगिटिवली ना लिया जाए। वहीं अभिषेक पिछली रात दिल्ली के लिए निकले थे। वो अपने घर पहुंच चुके हैं। प्रशंसकों को एल्विश-अभिषेक के री-यूनियन का बेसब्री से इंतजार है।

फुकरा इंसान का अस्पताल से आया फैंस के लिए मैसेज, एल्विश यादव की जीत पर दी ये प्रतिक्रिया

कृष्णा अभिषेक ने पूजा भट्ट से मांगा मोबाइल, उड़े सबके होश

सलमान खान के रोस्ट वीडियो पर आई एल्विश यादव की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -