चंद्रयान-3 के नाम पर झारखंड में हुई धोखाधड़ी, लोगों को दिया कम राशन
चंद्रयान-3 के नाम पर झारखंड में हुई धोखाधड़ी, लोगों को दिया कम राशन
Share:

चतरा: झारखंड के चतरा से राशन डीलर के हेराफेरी करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि राशन डीलरों ने चंद्रयान-3 मिशन में हुए खर्च का हवाला देकर कम राशन दिया है। कहीं 10 किलो, तो कहीं 5 किलो अनाज कम दिया गया है। लोगों का कहना है कि डीलरों ने बताया कि चंद्रयान मिशन में सरकार का बेहद खर्च हुआ है। इसके लिए अनाज में कटौती की जा रही है। 

वही यह घटना सिमरिया प्रखंड की है। राशन डीलरों की कटौती से लोगों में आक्रोश है तथा सरकार के प्रति नाराजगी है। सुदूरवर्ती गांव, लुपुंगा, गोटिया कई अन्य गांव के लोगों (लाभार्थी) ने SDO सुधीर कुमार दास को आवेदन देकर सभी कार्डो पर सिर्फ 5 किलो अनाज देने की शिकायत की। साथ ही डीलर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, पीरी पंचायत के मुखिया उमेश राम ने बताया कि पूरे पंचायत में डीलरों ने अनाज की कटौती की है। इससे लाभार्थी आक्रोशित हैं। उन्हें जवाब देना कठिन हो रहा है। इसके अतिरिक्त बन्हे पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह ने भी पंचायत में डीलरों द्वारा कम अनाज वितरित करने की शिकायत की है।

वहीं, बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि चंद्रयान मिशन के नाम पर लोगों ने अनाज कटौती को मान लिया। लेकिन, जैसे-जैसे मामला उजागर हो रहा है, लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने अफसरों से इस मामले पर प्राथमिकता के साथ संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अन्यथा सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ, CPI के एक शिष्टमंडल ने भी अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर अनाज के घोटाला करने वाले डीलरों पर कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार, जिला प्रशासन ने 6 डीलरों को सस्पेंड कर दिया गया है तथा 2 दर्जन डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, डीलर इस घटना से मना कर रहे हैं। 

6 महीने में छठवीं बार MP आएंगे PM मोदी, देंगे ये सौगात

आकाशीय बिजली ने ली एक ही परिवार के 3 लोगों की जान, मचा कोहराम

मथुरा में मची जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -