तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर दुनिया.., रूस से बोला फ्रांस- हमारे पास भी परमाणु हथियार
तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर दुनिया.., रूस से बोला फ्रांस- हमारे पास भी परमाणु हथियार
Share:

पेरिस: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब परमाणु हमलों की धमकी पर आ चुकी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा 'बाहरी देशों' को चेतावनी दिए जाने के बाद फ्रांस ने भी दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि उनके पास भी परमाणु हथियार मौजूद हैं. दरअसल, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान करते हुए चेतावनी दी थी. पुतिन ने कहा था कि इस जंग में यदि कोई भी बाहरी आता है तो वो उसका वो अंजाम किया जाएगा, जो कभी इतिहास में भी नहीं देखा होगा. एक्सपर्ट पुतिन की इस चेतावनी को परमाणु हमले की धमकी के रूप में देख रहे हैं.

2017 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीत चुकी संस्था के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीट्राइस फिन (Beatrice Fihn) ने कहा है कि पुतिन की चेतावनी असल में 'परमाणु युद्ध' के लिए थी. पुतिन द्वारा इशारों-इशारों में परमाणु हमले की धमकी पर फ्रांस के विदेश मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि रूस को ये समझना चाहिए कि NATO देशों के पास भी परमाणु हथियार हैं. फ्रांस के विदेश मंत्री जीन यवेस ले ड्रायन (Jean-Yves Le Drian) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि पुतिन को भी ये समझना चाहिए कि NATO एक परमाणु शक्तियों का गठबंधन है.'

बता दें कि गुरुवार को रूस ने आधिकारिक रूप से यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था. जिसके बाद महज 24 घंटे में ही यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है. रूस की सेना यूक्रेन के बड़े शहरों में लगातार हमले कर रही है और मिसाइलें दाग रही है. इसी बीच रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर चुकी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि की है.

यूक्रेन का करारा पलटवार, रूस के कब्जे वापस छीना Melitopol शहर

Ukraine Russia War: 18-60 साल के सभी पुरुषों को लेकर यूक्रेन सरकार ने दिया बड़ा आदेश

यूक्रेन को मिला हैकर्स का साथ, रूस की कई सरकारी वेबसाइट्स डाउन, बोले- पुतिन का समय गया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -