BJP में शामिल होंगी पूर्व सांसद मीना सिंह
BJP में शामिल होंगी पूर्व सांसद मीना सिंह
Share:

पटना: बिहार के आरा से पूर्व सांसद मीना सिंह भाजपा में सम्मिलित होंगी। एक दिन पहले ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से इस्तीफा दिया था। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मीना सिंह के पार्टी में सम्मिलित होने की पुष्टि की। वह जल्द ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा उन्हें आरा या काराकाट सीट से टिकट दे सकती है। 

आरा से सांसद रह चुकीं मीना सिंह दिवंगत नेता अजीत सिंह की पत्नी हैं। अजीत सिंह बिक्रमगंज लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं तथा सहकारिता क्षेत्र के बड़े नेता थे। उनकी गिनती प्रभावशाली राजपूत नेताओं में भी आती थी। सड़क दुर्घटना में निधन के पश्चात् उनकी पत्नी सांसद बनी थीं। मीना सिंह 2009 से 2014 तक आरा से सांसद रहीं। तत्पश्चात, 2014 में वह जदयू के टिकट पर चुनाव हार गईं। 2019 के चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। अब उन्होंने जदयू से इस्तीफा दे दिया है।

मीना सिंह जदयू के महागठबंधन के साथ जाने के निर्णय से नाराज हैं। जदयू छोड़ने के पश्चात् शुक्रवार को उन्होंने पटना में कहा कि वह कभी नीतीश कुमार से अलग नहीं होना चाहती थीं, किन्तु जिस प्रकार से उन्होंने जंगलराज के युवराज (तेजस्वी यादव) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया, उससे बिहार की जनता डर गई है। लोगों को पुराने दौर के वापस आने का डर सता रहा है। बीते कुछ दिनों से ही पूर्व सांसद मीना सिंह के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। खबरों के अनुसार, कुछ वक़्त से वह भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उनके बेटे विशाल सिंह भाजपा के बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह के दामाद हैं। मीना सिंह को अपने खेमे में लाकर भाजपा 2024 में राजपूत वोटबैंक को मजबूत करने वाली है।

राजस्थान है या पाकिस्तान ? कांग्रेस राज में होली पर धारा 144 लागू, कहा- मजहबी भावनाओं का ख्याल रखें

'क्या यही है करप्शन फ्री सरकार...?', सिद्धारमैया ने बोला CM बोम्मई पर हमला

सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बीच भी AAP की 'चुनावी पॉलिटक्स' जारी, भोपाल में रैली करेंगे केजरीवाल और मान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -