JDU के पूर्व प्रवक्ता अजय अलोक थामेंगे भाजपा का दामन, नितीश कुमार की पार्टी ने किया था निलंबित
JDU के पूर्व प्रवक्ता अजय अलोक थामेंगे भाजपा का दामन, नितीश कुमार की पार्टी ने किया था निलंबित
Share:

पटना: बिहार में महागठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मुखर प्रवक्ता रहे अजय आलोक को जून 2022 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। JDU से निलंबन के लगभग 10 माह बाद अब अजय आलोक ने अपने लिए नया सियासी ठिकाना खोज लिया है। अजय आलोक अब भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व JDU प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक शुक्रवर (28 अप्रैल) यानी आज देश की राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे। अजय आलोक के लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर भाजपा हेडक्वार्टर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण करने की जानकारी सामने आ रही है।

बता दें कि, अजय आलोक जब भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, उस वक़्त केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल के भी मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा की तरफ से पार्टी हेडक्वार्टर में 11 बजे से मिलन समारोह का आयोजन किया गया है और इसी कार्यक्रम के दौरान पूर्व JDU प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालाँकि, खुद अजय अलोक कि तरफ से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

बता दें कि, गत वर्ष नितीश कुमार के भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद से ही अजय अलोक के तेवर बदल गए थे। हालाँकि, कभी उन्होंने सीधे सीएम नितीश कुमार पर तो हमला नहीं बोला, लेकिन वे RJD को जरूर घेरते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि, JDU ने उनके बोलने पर ही पाबंदी लगा दी। इसके बाद भी जब वे सोशल मीडिया पर आवाज़ उठाते रहे, तो JDU  ने एक्शन लेते हुए उन्हें निष्काषित कर दिया। 

सरेआम जदयू नेता पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत से मचा बवाल

'पीएम मोदी जहरीले सांप, जो भी चखेगा मर जाएगा..', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान

'महात्मा गांधी का जो काम नेहरु नहीं कर सके, वो राहुल कर रहे..', CM शिवराज ने क्यों कहा ऐसा ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -