भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कुंतल कृष्ण, सीएम नितीश के कारण छोड़ी थी पार्टी
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कुंतल कृष्ण, सीएम नितीश के कारण छोड़ी थी पार्टी
Share:

पटना: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहाँ कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और पूर्व प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं। भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने माला पहनाकर कुंतल कृष्ण को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व कांग्रेसी नेता ने भाजपा को जन जन तक ले जाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उनके साथ कांग्रेस और JDU के कुछ अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी सोमवार (19 जून) को भाजपा के पटना स्थित कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी में कांग्रेस से त्यागपत्र देकर निकले कुंतल कृष्ण को भाजपा में शामिल कराया गया। उनके अलावा कांग्रेस पार्टी की एक अन्य नेता शीला कुशवाहा ने भी भाजपा का दामन थामा। इन दोनों के साथ साथ कौशल कुमार वर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  

मिलन समारोह के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 के चुनाव के पहले विपक्षी दलों में झटका लग गया है। उनकी नीतियां सही नहीं है, इसलिए उनके नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो साथी भाजपा में आए हैं उससे पार्टी की शक्ति बढ़ेगी। 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनना तय है। अब 2025 के लिए पार्टी सशक्त हो गई है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर 2025 में बिहार से नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करेंगे और भाजपा की सरकार बनाएंगे।

रोज़ के 2 लाख रुपए बांटते हैं पप्पू यादव, बोले- अब तक 280 करोड़ उड़ा चूका

विपक्षी एकता की कोशिशें जारी! पटना में महाबैठक से पहले सीएम स्टालिन से मिलने चेन्नई जाएंगे नितीश कुमार

NIA को रामनवमी हिंसा के दस्तावेज़ ही नहीं दे रही बंगाल सरकार, जांच कैसे हो ? एजेंसी ने हाई कोर्ट से लगाई गुहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -