भाजपा पर पूर्व CM का हमला, बोले- 'BJP नेता राम नाम जपने के बजाए दिग्विजय नाम जपते हैं...'
भाजपा पर पूर्व CM का हमला, बोले- 'BJP नेता राम नाम जपने के बजाए दिग्विजय नाम जपते हैं...'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के निशाने पर रहते है। इस पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार कर शिवराज सिंह चौहान सहित 5 नेताओं का एक वीडियों जारी कर बोला कि बीजेपी के नेता राम नाम जपने की जगह दिग्विजय नाम जपते हैं। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग तथा MLA रामेश्वर शर्मा ने जवाब दिया है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सबसे अधिक सक्रिय है। उनकी सक्रियता पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर बीजेपी के प्रत्येक नेता की नजर रहती है। अब दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग तथा विधायक रामेश्वर शर्मा का एक वीडियों जारी किया है। इसमें सभी के दिग्विजय सिंह के नाम लेते हुए नजर आ रहे है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस पर लिखा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के नेता राम नाम जपने की जगह दिग्विजय नाम जपते हैं। फिर यह भी बोलते हैं कि दिग्विजय का नाम लेने के बाद नहाना पड़ता है। जो सम्मान मुझे बीजेपी नेताओं से मिलता है मैं उनका आभारी हूं। साथ ही उन्होंने बोला कि धन्यवाद प्रभु। मेरा नाम जपने की जगह यह फर्जी राम भक्त भगवान राम का नाम क्यों नहीं जपते?  

वहीं, चिकित्सा  शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बोला कि ये कांग्रेस नेताओं की दिमागी दिवालियापन का बयान है। जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष इटली की संस्कृति इस देश में फैलाना चाहती हो, वहां के राज को इस देश में फैलानी हो तथा जो पार्टी राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाती हो, वो कांग्रेस पार्टी जिसने रामसेतू को तोड़ने की साजिश रची हो उसका नेता तो रामलीला तथा रामायण पर ही प्रश्नचिन्ह लगाएगा। इस पर बीजेपी की ओर से MLA रामेश्वर शर्मा ने जवाब दिया कि श्रीराम के गुणगान में राम विरोधी का नाम न आए ऐसा संभव नहीं. श्रीराम नवमी मनाने की पत्र लिखने पर कमलनाथ जी को नेता प्रतिपक्ष का पद गंवाना पड़ गया हो, वो पार्टी श्रीराम में कितना विश्वास करती है हम जानते है। हम राम नामे के सहारे थे, है और रहेंगे। जय श्रीराम।

यूपी में बिजली संकट के बीच सभी बिजली कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द.., ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का आदेश

'मोदी है तो मुमकिन है...', देश में गहराई बिजली संकट पर चिदंबरम ने की केंद्र की खिंचाई

'मेवाणी पर झूठी FIR किसने दर्ज की, CBI जांच कराएं CM ..', हिमंता सरमा पर चिदंबरम का तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -