गया रोडरेज केसः आदित्य को लगी गोली रॉकी के ही गन से निकली थी
गया रोडरेज केसः आदित्य को लगी गोली रॉकी के ही गन से निकली थी
Share:

पटना : गया के रोडरेज केस में मृतक आदित्य सचदेवा की जान जदयू से सस्पेंड हुई नेता मनोरमा यादव के बेटे रॉकी यादव की ही गोली से गई। इस बात की पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुई है। जिस पिस्टल से आदित्य की हत्या हुई है, उसकी फॉरेंसिक जांच की गई।

शुक्रवार को इस जांच रिपोर्ट को गया कोर्ट को भी सौंपा गया। गया पुलिस ने बरेटा पिस्टल को रॉकी के पास से ही 10 मई को बरामद किया था। 7 मई को बोधगया से बर्थ डे पार्टी मनाकर वापस आ रहे आदित्य की हत्या केवल इसलिए कर दी गई थी क्यों कि उसने रॉकी के लैंड रोवर कार को पास नहीं दिया था।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस मामले में दिल्ली पुलिस पर ही सवालिया निशान लगा रहे है। तेजस्वी का कहना है कि दिल्लली पुलिस ने रॉकी को बिना वेरिफिकेशन के ही गन का लाइसेंस दे दिया था।

अब दिल्ली पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही रॉकी के हथियार लाइसेंस को रद्द करेगी। 2013 में रॉकी ने माओवादियों से खतरा बताते हुए लाइसेंस की मांग की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -