स्कूली बच्चो से भरी ट्रॉली पलटने से 5 बच्चो की मौत 41 जख्मी
स्कूली बच्चो से भरी ट्रॉली पलटने से 5 बच्चो की मौत 41 जख्मी
Share:

छत्तीसग़ढ/रायपुर: छत्तीसग़ढ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर के रचकट्टी गांव के सरकारी स्कूल के बच्चो से भरी ट्रॉली पलटने से 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 41 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है | सारे बच्चे रचकट्टी गांव के सरकारी स्कूल के छठवी से आठवी क्लास विद्यार्थी है जो देवी दर्शन के लिए अध्यापको के साथ  गुंडरदेही के पास स्थित सोनई-रुपई  में दर्शन करने के लिए जा रहे थे | मरने वालो में 2 लड़के तथा 3 लड़कियाँ है |  9 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया है | 

सरकारी स्कूल के अध्यापक गांव के ही एक व्यक्ति  का ट्रेक्टर ट्रॉली किराये से लेकर कर बच्चों को दर्शन करने के लिए ले जा रहे थे | रस्ते में एक नाले के समीप संतुलन बिगड़ने के कारन ट्रॉली पलट गयी | जिसकी वजह से कुछ बच्चे दूर फिंका गए और बाकि के ट्रॉली के निचे दब गए | हादसा इतना दर्दनाक था की देखने वालो की रुंह कांफ़ उठी | हर तरफ मासूम बच्चों की चीखने की आवाज सुनाई दे रही थी | लोगो को पता पड़ते ही  उन्होंने आनन फानन में घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचाया |

अध्यापको द्वारा देवी दर्शन की इस योजना के बारे में किसी को पता नही था | उन्होंने ना लिखित में घर वालो से इसके लिए अनुमति मांगी थी और ना अपने किसी शिक्षा अधिकारी को इस बारे में सूचित किया था | इस तरह से हुआ यह हादसा अध्यापको की सांख पर सवाल उठा रहा है | हालांकि इस घटना में अध्यापको और ट्रेक्टर चालक को कुछ नही हुआ है ये सभी ट्रेक्टर में सवार थे जबकि सारे बच्चों को ट्रॉली में बैठाया गया था | घटना के बाद से ही अध्यापको और ट्रेक्टर चालक का कोई पता नही है | इस तरह से ट्रेक्टर में भरकर बच्चों को ले जाना गैर क़ानूनी है | गाव में भी बच्चों ने इस बारे में घर पर कुछ नही कहा था | इस घटना को लेकर शिक्षा अधिकारी भी सकते में आ गये है | उन्होंने इस बारे में कोई सुचना नही होने का कहा है और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -