ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे बकवास फ़िल्में, शाहरुख-सलमान-ऋतिक का नाम शामिल
ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे बकवास फ़िल्में, शाहरुख-सलमान-ऋतिक का नाम शामिल
Share:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने यूं तो बीते कुछ सालों में एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी है और उनकी कमाई भी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी है। हालांकि वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की कुछ ऐसी फ़िल्में भी है, जो बेहद बकवास साबित हुई और इससे फिल्ममेकर को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा की ऐसी ही 5 बकवास फिल्मों के बारे में। 

रा.वन

इस सूची में पहले स्थान पर शाहरुख़ खान की फिल्म रा.वन शामिल है। इस फिल्म में शाहरुख़ एक सुपर हीरो के रूप में नजर आए थे, हालांकि वे कहीं भी फिल्म में उस रोल पर खरे नहीं उतर सके। 150 करोड़ रु के बजट में बनी यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बकवास फिल्मों में शुमार हो गई। 

ट्यूबलाइट

सलमान खान की यह फिल्म भी हिंदी सिनेमा की सबसे बकवास फिल्म है। इस फिल्म के बाद सलमान की बहुत आलोचना हुई थी। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बुरी फिल्म भी साबित हुई। 

द्रोणा 

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भी औंधे मुंह गिर गई। जोर-शोर के साथ इसे रिलीज किया गया था और धड़ाम से यह फिल्म गिरकर फ्लॉप कैटेगरी में शामिल हो गई।  

लव स्टोरी 2050 

इस फिल्म में भी प्रियंका का नाम शामिल है। हरमन बावेजा ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 40 करोड़ रु के बजट में बनी यह फिल्म महज 15 करोड़ रु कमा सकी थी। इसे इस तरह से 25 करोड़ रु का घाटा हुआ था।  

काइट्स

सुपरस्टार ऋतिक रोशन के करियर में फिल्म काइट्स धब्बे के रूप में शामिल है। अनुराग बासु ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था और दर्शकों ने इस फिल्म को सीधे-सीधे नकार दिया था।  

 

 

जब बॉक्स ऑफिस पर आया सैलाब, ये हैं बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाने वाली 5 फ़िल्में

सेम कैप्शन के साथ मलाइका-अर्जुन ने शेयर की तस्वीरें

स्कूल में अभिनय करते देख इस एक्ट्रेस को मुकेश छाबड़ा ने दे दिया था फिल्म का ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -