गंगा की जलधार में मरी मछलियां, संतों ने दिया धरना
गंगा की जलधार में मरी मछलियां, संतों ने दिया धरना
Share:

मुजफ्फरनगर : देशभर में बारिश के मौसम में बड़े पैमाने पर मछलियों के मारे जाने की घटनाऐं बढ़ जाती हैं। इसे काफी चिंता की बात मानी जाती है। दरअसल पानी में घुलनशील आॅक्सीजन की मात्रा और अन्य जीवनीय तत्व कम होने से मछलियां मर जाती हैं लेकिन इस बार तो देश की सबसे पवित्र मानी जाने वाली मां गंगा की जलधारा में ही मछलियों ने दम तोड़ दिया। मछलियों के मरने की इस घटना को बेहर गंभीर माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के शुक्रताल क्षेत्र में गंगा की धारा में कई मछलियों के शव पाए गए। मरी हुई मछलियों से क्षेत्र में काफी र्दुगंध आने लगी। जब लोगों ने यहां के शुक्रताल में मरी मछलियां देखी तो प्रशासन को सूचना दी।

दरअसल माना जा रहा है कि उत्तराखंड की फैक्ट्री द्वारा गंगा नदी की जलधारा में रासायनिक अपशिष्ट बहाया गया। जिसके चलते मछलियों की मौत हो गई। इसके बाद पौराणिक शुक्रताल में मरी हुई मछलियां एकत्रित हो गईं। मामले को लेकर संत समुदाय धरने पर बैठ गया। धरने के दौरान संतों ने  शुक्रताल बाजार को बंद कर दिया है।दरअसल शुक्रताल का धार्मिक महत्व बहुत है और मछली एक महत्वपूर्ण जलीय जीव है।

कहा जा रहा है कि उत्तराखंड की फैक्ट्री द्वारा केमिकलयुक्त कचरे को साफ किया जाता है। इसका अपशिष्ट फैक्ट्री द्वारा जिस नाले में बहाया जाता है वह सोलानी नदी में आकर मिल जाता है। ऐसे में सोलानी नदी प्रदूषित होती है और इससे ही गंगा की धारा प्रभावित हुई और शुक्रताल में मछलियां मर गईं। मामले को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -