नौसेना में शामिल हुआ INS विशाखापत्तनम, रक्षा मंत्री ने कही यह बात
नौसेना में शामिल हुआ INS विशाखापत्तनम, रक्षा मंत्री ने कही यह बात
Share:

आज यानी रविवार को आइएनएस विशाखापत्तनम (INS Visakhapatnam) को नौसेना में शामिल कर लिया गया है। आप सभी को बता दें कि इसके लिए मुंबई में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में इस जहाज को सेना में शामिल किया गया है। वहीं यहाँ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ''पिछले 5 सालों में भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण के बजट का दो तिहाई से अधिक भाग स्वदेशी खरीद पर खर्च किया गया है। नेवी द्वारा आर्डर किए गए 41 शिप, पनडुब्बी में से 39 भारतीय शिपयार्ड से हैं। आत्मनिर्भर भारत के प्रति यह नेवी की प्रतिबद्धता है।''

आगे उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा, 'भारत के हिंद-प्रशांत मार्ग के हिस्से के रूप में हमारी नौसेना की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी की सागर की नीति उन्हीं मूल्यों का प्रतीक है।' आप सभी को बता दें कि आइएनएस विशाखापत्तनम मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी राकेटों से लैस है। इस समारोह में रक्षा मंत्री के अलावा शीर्ष नौसैनिक कमांडर भी शामिल हुए।

आपको बता दें कि आइएनएस विशाखापत्तनम सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और घातक हथियारों तथा सेंसर से लैस है। इसका निर्माण स्वदेशी स्टील डीएमआर 249ए का उपयोग करके किया गया है और इसकी कुल लंबाई 163 मिटर है और यह भारत में निर्मित सबसे बड़े विध्वंसक में से एक है। यह भारत में बना है और इसे सबसे शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक माना जा रहा है। इसे मझगांव डाकयार्ड लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है।

'तारक मेहता...' शो से जुड़े इस शख्स ने की दूसरी बार शादी, जश्न में बेटा भी हुआ शामिल

ब्रेकअप से नाराज थी गर्लफ्रेंड, छीन ली बॉयफ्रेंड की आँखे

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! 1 दिसंबर से बंद होने जा रही है 12 ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -