यात्रीगण कृपया ध्यान दे! 1 दिसंबर से बंद होने जा रही है 12 ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची
यात्रीगण कृपया ध्यान दे! 1 दिसंबर से बंद होने जा रही है 12 ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची
Share:

पश्चिम रेलवे ने 6 जोड़ी मतलब 12 ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया है। इस बात की सुचना पश्चिम रेलवे की तरफ से ट्वीट के माध्यम से दी जा चुकी है। ये ट्रेनें 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक मतलब सर्दियों के पूरे सीजन में बंद रहेंगी। ऐसे में जो लोग इस के चलते कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं वे विशेष रूप से इसका ध्यान दें। पश्चिम रेलवे के अनुसार, सर्दियों के मौसम में 01 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक कुछ स्पेशल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अफसर सुमित ठाकुर भी इन ट्रेनों की सूची जारी कर चुके हैं।

1 दिसंबर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें:-


ट्रेन संख्या  05068 बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 दिसंबर, 2021 से 25 फरवरी, 2022 तक हर शुक्रवार को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  05067 गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक हर बुधवार को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  09017 बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल हर बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  09018 हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष हर गुरुवार को चलने वाली 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  09403 अहमदाबाद से सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर मंगलवार को 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  09404 सुल्तानपुर से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  09407 अहमदाबाद से वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  09408 वाराणसी से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर शनिवार को 4 दिसंबर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  09111 वलसाड से हरिद्वार साप्ताहिक विशेष प्रति मंगलवार को भी 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  09112 हरिद्वार से वलसाड साप्ताहिक स्पेशल हर बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक कैंसिल रहेगी
ट्रेन संख्या  04309 उज्जैन से देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष हर बुधवार और गुरुवार को 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या  04310 देहरादून से उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष हर मंगलवार और बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी।

फिर पटना आ सकते हैं लालू यादव, जानिए वजह

पार हुई दरिंदगी की हदें! ट्रेन से खींच कर युवती को उतारा, और फिर...

देहरादून पहुंचे केजरीवाल, बोले- उत्तराखंड ने भी इस बार मन बना लिया है कि...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -