पुलिस हिरासत से आई मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर, सूजी हुई लाल और हाथ में दिखे चोट के निशान
पुलिस हिरासत से आई मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर, सूजी हुई लाल और हाथ में दिखे चोट के निशान
Share:

नई दिल्ली: एंटीगुआ न्यूजरूम ने बीते शनिवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी की दो फोटोज जारी कीं हैं। जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल यह तस्वीर उनके डोमिनिका जेल की पहली तस्वीर है। आप देख सकते हैं एंटीगुआ न्यूजरूम द्वारा डाली गई इन फोटोज में हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी जेल के पीछे दिखाई दे रहा है और उसकी एक आँख सूजी हुई हैं। इन तस्वीरों में वह अपने हाथ पर चोट के निशान दिखाता नजर आ रहा है। लेकिन यह अबतक खबर नहीं लग पाई है कि मेहुल की ये तस्वीर एंटीगुआ न्यूज़रूम ने लीं या ये मेहुल चोकसी की कानूनी टीम के माध्यम से एक्सेस की गईं।

जी दरअसल चोकसी के वकील ने हाल ही में यह आरोप लगाया है कि मेहुल का 25 मई को एंटीगुआ से अपहरण कर लिया गया था। इसी के साथ वहां से उसे डोमिनिका ले जाया गया, जहां उसे भारत में वापस लाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। आप सभी जानते ही होंगे कि चोकसी पर भारत के पंजाब नेशनल बैंक से धन के घोटाले के कई आरोप हैं। मिली जानकारी के अनुसार मेहुल पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

ऐसे में इस धोखाधड़ी के जांच की शुरू होने के हफ्तों पहले नवंबर 2017 में निवेश कार्यक्रम (CIP) द्वारा एंटीगुआ की नागरिकता हासिल कर ली थी। फिलहाल जो तस्वीर जारी हुई है उसे देखने के बाद मेहुल के वकील ने उसके साथ मारपीट किए जाने का भी दावा किया है। वकील का यह आरोप है कि मेहुल चोकसी को एंटीगुआ और बरबूडा से उसकी मर्जी के बिना जबरन उठाया गया था।

बॉलीवुड-हॉलीवुड जोड़ी जेसन डेरुलो और टेशर ने बनाई अपनी टीम, जानिए क्या होगा खास

बिरयानी में नहीं मिला एक्स्ट्रा लेग पीस तो शख्स ने मंत्री को किया ट्वीट, ओवैसी ने दिया जवाब- तुरंत मदद करो...

जो बिडेन ने किया वित्त वर्ष 22 के लिए 6 ट्रिलियन बजट का खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -