नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला क्षेत्र में जूता निर्माण करने की फैक्ट्री में आग लगने से अफरा - तफरी मच गई। ऐसे में आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया गया। आग को नियंत्रित करने के लिए फायरब्रिगेड की करीब 35 दमकलों को लगाया गया। आगजनी से रबर के माल ने भी आग पकड़ ली जिसके कारण फायरकर्मियों को मशक्कत करना पड़ी।
उल्लेखनीय है कि फैक्ट्री मं प्रातः के समय आगजनी हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मगर माना जा रहा है कि प्रारंभिकतौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आगजनी के चलते हर कहीं धुंआ-धुंआ हो गया। वातावरण में दूर तक काला धुंआ ही नज़र आ रहा था।
फैक्ट्री में आग लगने दौरान कितने कर्मचारी अंदर थे यह पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड के 35 वाहनों और कर्मचारियों ने आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। मगर आग बुझाने में करीब 35 दमकलों का उपयोग किया गया।