आचार संहिता, कोरोना प्रोटोकॉल...हर नियम का उल्लंघन, सपा नेता इमरान मसूद पर FIR दर्ज
आचार संहिता, कोरोना प्रोटोकॉल...हर नियम का उल्लंघन, सपा नेता इमरान मसूद पर FIR दर्ज
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सहरानपुर पुलिस ने कांग्रेस से समाजवादी पार्टी में आने वाले पूर्व MLA इमरान मसूद पर FIR दर्ज हुई है। यह FIR कोविड नियमों का उल्लंघन करने और आचार संहिता का पालन न करने को लेकर दर्ज की गई है। सहारनपुर पुलिस के SP सिटी राजेश कुमार ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

SP राजेश कुमार ने कहा कि, 'इमरान मसूद द्वारा आज अंबाला रोड स्थित अपने आवास पर अपने समर्थकों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें भारी भीड़ जुटी थी। उनके द्वारा इस बैठक का आयोजन करने की पूर्व अनुमति भी नहीं ली गई थी। जबकि पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके साथ ही कोरोना दिशानिर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। लोगों ने मास्क नहीं पहन रखे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा था। इसको देखते हुए SHO कुतुबशेर द्वारा थाना कुतुबशेर में इमरान मसूद समेत 10 लोगों को नामजद करते हुए कुल 300 अन्य अज्ञात समर्थकों पर IPC और महामारी अधिनियम के तहत FIR दर्ज कि गई है।'

सहारनपुर पुलिस के SSP आईपीएस आकाश तोमर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘घटना 10 जनवरी दोपहर 1.30 बजे की है। इमरान मसूद और उनके समर्थकों पर धारा 188, 171 – H, 269, 270 व महामारी अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत FIR दर्ज हुई है। इस मामले में खुद थाना प्रभारी कुतुबशेर पियूष दीक्षित ने शिकायत दर्ज करवाई हैं। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जाँच के बाद नियमानुसर कार्रवाई की जाएगी।'

'प्रचार कांग्रेस का, तस्वीरें भाजपा की..', सोशल मीडिया पर फिर बना पार्टी का 'मजाक'

'करोड़ों रुपए लेकर टिकट बेच रही AAP.,' खुद केजरीवाल के कार्यकर्ताओं ने खोली पोल, देखें Video

पंजाब चुनाव में 'कैप्टन' को मिली हॉकी स्टिक और गेंद, क्या भाजपा और अमरिंदर कर पाएंगे 'गोल' ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -