कल्बे सादिक़ के बेटे पर दर्ज हुई FIR, नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन में लिया था हिस्सा
कल्बे सादिक़ के बेटे पर दर्ज हुई FIR, नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन में लिया था हिस्सा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घंटाघर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम धर्म गुरु कल्बे सादिक के बेटे सहित कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ट्रैफिक जाम करने और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में ये केस दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं के समर्थन में जुलूस का आयोजन किया गया था। जुलूस की वजह से घंटाघर पर बड़ा जाम लग गया था। इसी संबंध में पुलिस ने ये FIR दर्ज की है। ठाकुरगंज थाने में 10 नामजद और सैकड़ों अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता यानी IPC की धारा 145, 147, 188, 283 और 353 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि CAA और NRC को लेकर लखनऊ के घंटाघर में महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन स्थल पर रामधुन और देशभक्ति के गीतों से आंदोलन को तेज किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम संविधान की मूल भावना पर इस चोट को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उनका कहना है कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

NRC के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, 9 फरवरी को मुंबई में रैली निकालेगी MNS

Budget 2020 : स्थिरता की उम्मीद के बीच इस स्तर को छूने की उम्मीद

IMF प्रमुख : देश की आर्थिक सुस्ती में आगे सुधार की जताई उम्मीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -