NRC के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, 9 फरवरी को मुंबई में रैली निकालेगी MNS
NRC के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, 9 फरवरी को मुंबई में रैली निकालेगी MNS
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ, राज ठाकरे ने कहा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से अवैध घुसपैठियों को भारत के बाहर निकलने के लिए उनकी पार्टी 9 फरवरी को मुंबई में एक बड़ी रैली निकालने जा रही है। राज ठाकरे ने गुरुवार को यहां NESCO ग्राउंड में 'महाअधिवेशन' के दाैरान जनसभा को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर बहस हो सकती है, किन्तु हम किसी ऐसे व्यक्ति को शरण क्यों दें, जो अवैध रूप से देश में आया है। उन्होंने कहा कि, मैं कुछ मुद्दों पर प्रदेश के गृह मंत्री या मुख्यमंत्री से मुलाकात करूँगा। भारत के मुस्लिम मौलवी दूसरे मुल्कों में जाते हैं। किसी को नहीं पता कि वे वहां क्या करते हैं, जबकि पुलिस भी वहां नहीं जा सकती। वहीं इसके पहले भी राज ठाकरे पुणे में एक प्रेस वार्ता में कह चुके हैं कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है।

प्रेस वार्ता ने उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश और पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत में आने वाले घुसपैठियों को बाहर निकाला जाना चाहिए। भारत ने मानवता का ठेका नहीं लिया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि इस कानून से भारत पर काफी बोझ बढ़ेगा।

प्रशांत किशोर ने सुशील मोदी पर साधा निशाना, वीडियो शेयर कर कही ये बात

भारत सरकार से नेपाल का आग्रह, पाम ऑयल के इम्पोर्ट पर लगी रोक हटाएं

लंदन में छुरेबाजी का मामला, मारे गए तीनों लोग निकले भारतीय नागरिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -