पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR
पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR
Share:

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह अब मुश्किलों से घिरते दिखाई दे रहे हैं। जी दरअसल बीते बुधवार देर रात उनके खिलाफ मुंबई पुलिस के ही एक इंस्पेक्टर बीआर घडगे ने शिकायत की. इसी शिकायत के आधार पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। जी दरअसल बीते दिनों ही घडगे ने मुख्यमंत्री और गृहंत्री को चिट्ठी लिख परमबीर सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। कहा जा रहा है अब इन आरोपों को लेकर परमबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के तहत परबमीर सिंह के साथ ही 32 अन्य पुलिसकर्मियों पर भी एफआईआर की गई है। जी दरअसल अकोला पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात घडगे महार समुदाय से आते हैं, जो कि पिछड़ी जाति की श्रेणी में है। घडगे ने FIR में यह आरोप लगाया है कि ''उन्होंने साल 2013 में परमबीर सिंह के कुछ अवैध आदेशों को नहीं माना था।' FIR में उन्होंने कहा, 'उस समय कल्याण नगरपालिका मामले में परमबीर सिंह ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए दूसरों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा ताकि उन्हें परेशान किया जा सके। सिंह ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं।'

आपको बता दें कि FIR में अन्य पुलिसकर्मियों का भी नाम है, जो सिंह के कमिश्नर रहते हुए ठाणे पुलिस थाने में तैनात थे। इस मामले में 27 धाराएं लगाई गई हैं जिसमें एससी-एसटी ऐक्ट की कुछ धाराएं भी शामिल हैं।

अविका गौर का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

कोरोना संक्रमित हुए आशका गोराडिया और उनके पति

मिमिक्री से की थी सिद्धांत ने करियर की शुरुआत, एमसी शेर बनकर बनाई लोगों के दिल में जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -