AAP नेता आशीष खेतान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज
AAP नेता आशीष खेतान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज
Share:

अमृतसर : आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। पंजाब चुनाव को देखते हुए पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक पोस्टर निकाला। इस पोस्टर में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को दिखाया गया था और साथ ही मंदिर के साथ आप का चुनाव चिन्ह झाड़ू भी दिखाया गया।

जिसके बाद से ही बवाल मच गया है। अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में आप नेता आशीष खेतान के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। खेतान ने आप के घोषणा पत्र की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से की थी। खेतान ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के लिए ये घोषणापत्र बाइबिल भी है, गीता भी है और गुरु ग्रंथ साहिब भी।

आप पार्टी पंजाब चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुटी हुई है। लेकिन इस पोस्टर विवाद की चर्चा सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। सोशल मीडिया पर खेतान के उस बयान की लेग पुलिंग भी हो रही है जिसमें उन्होने घोषणा पत्र की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से की थी। ट्विटर पर #KejriInsultsGoldenTemple ट्रेंड कर रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -