परमहंस योगानंद की 125वीं जयंती आज, वित्तमंत्री सीतारमण ने जारी किया सिक्का
परमहंस योगानंद की 125वीं जयंती आज, वित्तमंत्री सीतारमण ने जारी किया सिक्का
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को परमहंस योगानंद की 125 वीं जयंती के मौके पर एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया है। परमहंस को पश्चिम में योग के पिता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने दो संगठनों योगोदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया और सेल्फ रीयलाइजेशन फेलोशिप की स्थापना की है। परमहंस का यह सिक्का 125 रुपये का है। इस सिक्के के पीछे की ओर परमहंस योगानंद का चित्र, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में परमहंस योगानंद की 125वीं जयंती और उनका जीवनकाल वर्ष चिन्हित किया गया है। 

वहीं सिक्के के सामने की ओर भारत सरकार का अशोक चिन्ह, हिंदी में भारत' और अंग्रेजी में 'इंडिया' के साथ 125 रुपये उकेरा गया है। संस्था की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है। इसमें 50 फीसद चांदी, 40 फीसद तांबा, पांच फीसद निकल और पांच फीसद जस्ता है। इस अवसर पर सीतारमण ने कहा कि, 'योगी ने एक सार्वभौम संदेश दिया जो किसी विशेष विचारधारा या धर्म पर आधारित नहीं था। उन्होंने अपने संदेश को दुनियाभर के लिए स्वीकार्य बनाया। भारत को अपने ऐसे सपूत पर गर्व है जिसने हमारे मन-मस्तिष्क को शांति और सद्भाव से भर दिया।'

योगोदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया के मौजूदा अध्यक्ष स्वामी चिदानंद गिरि ने एक बयान में कहा कि, 'परमहंसजी ने पहले ही देख लिया था कि ईश्वर की चेतना के साथ एकरूप होने पर ध्यान में उनके साथ संपर्क में आती हैं। इससे मनुष्य की संतानें भी एक दूसरे के साथ अपने संबंध को बेहतर ढंग से समझ सकेंगी। इस प्रकार वह सम्पूर्ण विश्व में अधिक सामंजस्य का युग लाएंगी।'

बंगाल के मजदूरों की कश्मीर में हत्या से भड़की ममता, कहा- सभी सतर्कता के बाद कैसे हुआ हमला ?

भाजपा नेता ने 13-26 फॉर्मूले पर दिया बयान, शिवसेना बोली- क्या आप मंत्री बन रहे हैं ?

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को मिली जान से मरने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -