शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को मिली जान से मरने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को मिली जान से मरने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। ट्विटर पर आशीष नामक एक व्यक्ति ने प्रियंका चतुर्वेदी को अपशब्द कहते हुए उन्हें धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद प्रियंका ने पुलिस में शिकायत करते हुए शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने धमकी देने वाले व्यक्ति की पोस्ट का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर पेज पर भी साझा किया है।

ट्विटर पर आशीष कुमार नाम के अकाउंट से प्रियंका चतुर्वेदी और शिवसेना की नगर सेविका (पार्षद) शीतल म्हात्रे के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने व्यक्ति की धमकी वाले पोस्ट का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए लिखा है कि, 'जान से मारने की ऐसी खुली धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में सहयोग के लिए शीतल म्हात्रे और राहुल कनल का धन्यवाद। असहमति स्वीकार्य है, धमकी नहीं।' मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि वो धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले गत वर्ष एक शख्स ने प्रियंका चतुर्वेदी की 10 साल की बेटी को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी। प्रियंका की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गिरीश नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति के खिलाफ गृह मंत्रालय के निर्देश पर मुंबई पुलिस ने आईटी एक्ट और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया था। मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने टि्वटर इंडिया से उस अकाउंट की जानकारी देने को भी कहा था, जिससे प्रियंका को धमकी दी गई थी।

सरदार पटेल को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश विरोधी ताकतों को बेनकाब करें

इस राज्य के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, भाजपा को शिकस्त देने के लिए बनाया ये प्लान

महाराष्ट्र में भाजपा के साथ या उसके खिलाफ, आज शिवसेना की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -