आयुष्मान ने की 'लवयात्री' की 'अंधाधुन' पिटाई
आयुष्मान ने की 'लवयात्री' की 'अंधाधुन' पिटाई
Share:

इस शुक्रवार बॉक्स आॅफिस पर दो बड़ी फिल्में  पर्दे पर आई। फिल्म 'लवयात्री' और 'अंधाधुन'। फिल्म 'लवयात्री' को लेकर सलमान ने खुब प्रमोशन किया। यह फिल्म सलमान खान के बैनर तले बनी है लेकिन बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकीं।  वहीं फिल्म 'अंधाधुन' की बात की जाए तो यह फिल्म बॉक्स पर पहले ही दिन अंधाधुन कमाई कर गई।

'अंधाधुन' बनी दर्शकों की पसंद 'लुप्त' हुई 'लवयात्रि'

फिल्म 'लवयात्री' के लिए सलमान खान ने बहुत मेहनत की है। इस फिल्म के जरिए सलमान के जीजा आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने भी इस फिल्म के ​जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के​ लिए सलमान भाई अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग छोड़कर मुंबई आए थे। आपको बता देते हैं ​इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.80 करोड़ ही कमाए है। 

बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा सकी यह फिल्म

वहीं बात की जाए फिल्म 'अंधाधुन' की तो फिल्म अंधाधुन ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है। जी हां, फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अभी तक करीब 2.80 करोड़ रूपए कमा लिए है। यह फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इसमें आयुष्मान खुराना, तब्बु और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं। अगर आपको मिस्ट्री बेस्ड फिल्म पसंद है तो यह फिल्म आपको पसंद आएगी।इस फिल्म में आयुष्मान अंधे होते हैं साथ ही एक म्यूजिशियन भी होते हैं। इसी बीच उनकी मुलाकात राधिका आप्टे से होती है। उन  दोनों के बीच प्यार बढ़ता जाता है। वहीं एक दिन आयुष्मान तब्बु के घर पियानो बजाने जाते हैं। ऐसे में  वहां पर किसी का मर्डर हो जाता है। इसके बाद से यह कहानी मर्डर के इर्द-गिर्द घुमती है।  

बॉलीवुड अपडेट्स 

विदेश में खुब चला 'सुई-धागा', वीकेंड में इतने रूपए

दर्शकों को खूब पसंद आ रही सुई-धागा, अभी तक कमाए इतने रूपए

जानिए किस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर फोड़ा पटाखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -