जानिए किस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर फोड़ा पटाखा
जानिए किस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर फोड़ा पटाखा
Share:

इन दिनों इंडस्ट्री में बैक टू बैक हिट फिल्में आ रही हैं लेकिन देखा जाए तो कई मूवी सामाजिक मुद्दों पर ज्यादा बन रही हैं। पिछले दिनों फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' रिलीज हुई जो सोशल इश्यू पर आधारित थी। कल ही फिल्म 'सुई-धागा : मेड इन ​इंडिया' रिलीज हुई जिसमें आम आदमी के जीवन के संघर्ष को दर्शाया। इस फिल्म ने पहले ही दिन 7 करोड़ से ज्यादा का  कलेक्शन कर लिया।

कैटरीना से इश्क लड़ाने के बाद एक्शन सीन करते नज़र आएगे सलमान

फिल्म 'सुई-धागा' बॉक्स आॅफिस पर एवरेज रही। यह फिल्म कुल 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी जिसने पहले ही दिन 8.30 करोड़ रूपए कमा लिए। इस​ फिल्म में अनुष्का शर्मा और वरूण धवन लीड रोल में नज़र आते हैं। ऐसा कहा जा सकता है फिल्म शनिवार और रविवार तक करीब 20 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म में अनुष्का और वरूण की केमिस्ट्री बहुत अच्छी हैं। इस फिल्म का वरूण और अनुष्का ने खूब प्रमोशन किया। जी हां, कई सेलेब्स को सुई धागा चैलेंज भी दिया जिसे किसी ने पूरा किया तो किसी ने बीच में ही छोड़ दिया। 

सलमान ने बताया ​कैसे मिला बहन अर्पिता के लिए पति

वहीं फिल्म 'पटाखा' ने बॉक्स आॅफिस पर पहले दिन सिर्फ 90 लाख रूपए कमाए। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर अवरेज भी कमाल नहीं कर सकी। इस फिल्म में लीड रोल में सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान नज़र आईं थीं। इसमें दोनों ने बहने बहुत लड़ती हैं जिसमें सुनील ग्रोवर का हाथ रहता हैं। यह फिल्म बहुत ज्यादा देसी थी इसलिए दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। 

बॉलीवुड अपडेट्स 

ग्रीक में धूम मचा रही मौनी रॉय,वायरल हुई फोटो

रेस्टोरेंट के बाहर ​भीड़ का शिकार हुए निक और प्रियंका, थामा एक-दूसरे का हाथ

तैमूर पहुंचे बहन इनाया की बर्थ - डे पार्टी में, बहुत ही हैंडसम लग रहे थे छोटे नवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -