आज देखने को मिलेंगे जान्हवी के ठुमके
आज देखने को मिलेंगे जान्हवी के ठुमके
Share:

फिल्म अभिनेत्री दिवंगत श्रीदेवी और निर्माता—निर्देशक बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर आजकल चर्चा में हैं। वह फिलहाल अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। जान्हवी के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है, वह आज उनके ठुमकों को देख पाएंगे। दरअसल, आज धड़क फिल्म का गाना Zingaat  रिलीज होने वाला है। इस गाने में जान्हवी और फिल्म में उनके  को—स्टार ईशान खट्टर ने बिंदास डांस किया है, जो फैंस को लुभाने को तैयार है। 

इस Zingaat  गाने की झलक फिल्म धड़क के ट्रेलर में देखने को मिली थी। तब से ही दर्शक इसका ​इंतजार कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, जान्हवी और ईशान के फैंस का यह इंतजार अब कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा। यह गाना फिल्म सैराट में भी सुनने को मिला था और अब धड़क फिल्म में इसे शामिल किया गया है। इस गाने को सैराट फिल्म में दर्शकों ने खूब सराहा था, तो एक बार फिर यह धड़क के जरिए लोगों को अपना दीवाना बना देगा।

इस गाने को अतुल गोगावले ने अपनी आवाज से नवाजा है और अजय—अतुल ने इसमें  संगीत दिया है। इस गाने के  बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 
बता दें  कि फिल्म धड़क जान्हवी और ईशान दोनों की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और इसे शशांक खेतान ने निर्देशित किया है। फिल्म 20  जुलाई को रिलीज होगी। अब देखना यह है कि जान्हवी और ईशान अपने डांस से फैंस को कितना खुश कर पाते  हैं। फिलहाल हमारी तरफ से ईशान और जान्हवी को आॅल द बेस्ट। 

फिल्म 'धड़क' का मुंबई पुलिस ने बनाया मजाक

फैन ने की जाह्नवी के साथ बदतमीजी तो ईशान ने गुस्से में किया ऐसा हाल

ऐसा क्या हुआ कि ईशान की बाहों में गिरीं जान्हवी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -