'कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर दर्ज करो केस..', कोर्ट के आदेश के बाद हुआ एक्शन
'कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर दर्ज करो केस..', कोर्ट के आदेश के बाद हुआ एक्शन
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इस बीच कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। पहले ही राहुल गांधी के बयान के बाद OBC प्रकरण को लेकर कांग्रेस बैकफुट में है। अब कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दरअसल, कांग्रेस नेता पार्टी की एक रैली में 500-500 रुपये के नोंट उड़ाते हुए नज़र आए थे।

 

रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने मांड्या में प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान 500-500 के नोट उड़ाने के आरोप में कर्नाटक कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर केस दर्ज करने को कहा है। बता दें कि, 28 मार्च को श्रीरंगपटना में बेविनहल्ली के पास कांग्रेस की 'प्रजा ध्वनि यात्रा' में शिवकुमार 500-500 के नोट उड़ाते हुए नज़र आए थे। घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने शिकायत दर्ज की थी। जिसके आधार पर डीके शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसके बाद स्थानीय कोर्ट के निर्देश पर मांड्या ग्रामीण पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया।

बता दें कि, इससे पहले 29 मार्च को शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को पूरी तरह तैयार बताया था। शिवकुमार ने कहा था कि, 'कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है, हम चाहते हैं कि इस (भाजपा) सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए। जितनी जल्दी इस सरकार को बर्खास्त किया जाए, यह प्रदेश और देश के लिए बेहतर होगा। यह चुनाव विकासोन्मुखी और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य और देश के लिए होगा।'

Congress Files के तीसरे एपिसोड में कोयला घोटाले की कहानी, क्या खुद को 'निर्दोष' साबित करने कोर्ट जाएगी कांग्रेस ?

'जज को सजा देने से पहले सोचना था..', मानहानि केस दाखिल होने के 4 साल बाद राहुल गांधी को मिला नया तर्क

दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान तक बारिश के आसार, जानिए क्या है आपके राज्य का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -